20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Loan Calculator: SBI से 50 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी मंथली EMI? इस तरह पा सकते हैं अधिक रकम का कर्ज

Home Loan Calculator: अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो डेट-टू-इनकम रेश्यो का जरूर ध्यान रखें। आपके पास पहले से लोन हैं, तो पहले उन्हें चुका दें और बाद में होम लोन के लिए अप्लाई करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 20, 2026

Home Loan Calculator

अधिक क्रेडिट स्कोर पर आपको अच्छी होम लोन डील मिल सकती है। (PC: AI)

Home Loan Calculator: नौकरीपेशा लोगों के लिए घर खरीदना काफी मुश्किल काम है। आमतौर पर ये लोग लोन लेकर ही घर खरीदते हैं। होम लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर का अच्छा होना काफी जरूरी होता है। आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है, तो आपको होम लोन पर कम ब्याज दर भी ऑफर हो जाएगी। बेसिक होम लोन के फाउंडर अतुल मोंगा ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि क्रेडिट स्कोर ही तय करता है कि आपको होम लोन मिलेगा या नहीं। मिला भी तो ब्याज दर कितनी किफायती होगी, यह भी काफी हद तक क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। मोंगा के अनुसार, ग्राहकों को होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर लेनी चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी है, तो उसे सुधार लेना चाहिए।

SBI की होम लोन पर ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यह होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन मैक्सगेन पर ब्याज दर 7.50 फीसदी से 8.70 फीसदी है। टॉप अप लोन पर एसबीआई की ब्याज दर 7.75 फीसदी से 10.50 फीसदी है। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए ब्याज दर 8.95 फीसदी से 10.50 फीसदी है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर ब्याज दर 8.10 फीसदी है।

लोन का प्रकारब्याज दर (प्रतिशत में)
होम लोन (SBI Home Loan)7.25% – 8.45%
होम लोन मैक्सगेन (Maxgain)7.50% – 8.70%
टॉप अप लोन (Top Up Loan)7.75% – 10.50%
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (Loan Against Property)8.95% – 10.50%
योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन (YONO Insta Home Top Up Loan)8.10%

50 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप एसबीआई से 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 34,109 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 72,79,173 रुपये चुकाएंगे। यह लोन आप 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 36,140 रुपये की बनेगी। यहां कुल ब्याज 58,42,103 रुपये चुकाएंगे। वहीं, आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 39,519 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 44,84,512 रुपये चुकाएंगे।

लोन राशिब्याज दरअवधि (साल)मंथली EMI (₹)कुल ब्याज (₹)
50,00,0007.25%30 साल34,10972,79,173
50,00,0007.25%25 साल36,14058,42,103
50,00,0007.25%20 साल39,51944,84,512

डेट-टू-इनकम रेश्यो का रखें ध्यान

बैंक ग्राहक की सैलरी के 50 फीसदी तक रकम के बराबर EMI वाला लोन दे देते हैं। लेकिन आपके पास पहले से कोई दूसरा लोन नहीं होना चाहिए। आजकल लोगों के पास एक ही समयपर कई लोन होते हैं। इससे उनका डेट टू इनकम रेश्यो बिगड़ जाता है। इसलिए आप होम लोन लेने से पहले अपने दूसरे लोन चुकाने के बारे में सोचें। इससे आपको होम लोन में अधिक रकम मिल सकेगी।