
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक है। (फोटो सोर्स : Free Pic)
अगर आप रिटायर बैंककर्मी हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बैंक पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (Dearness Relief) की नई दरों का ऐलान किया है। यह राहत अगस्त 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक के लिए दी जाएगी।
इस ताजा आदेश के मुताबिक, औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर महंगाई राहत कैलकुलेट किया गया है। अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में CPI का औसत आंकड़ा 9480.00 (1960=100 सीरीज) रहा है। IBA ने सभी सदस्य बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे बैंक पेंशनर्स को संशोधित दरों के अनुसार डीआर का भुगतान करें। यानी भले ही नियमों में संशोधन बाद में हो, लेकिन राहत अभी से मिलेगी।
अप्रैल 2025: 9433.49 (1960=100), 143.5 (2016=100)
मई 2025: 9466.36 (1960=100), 144.0 (2016=100)
जून 2025: 9532.10 (1960=100), 145.0 (2016=100)
औसत CPI: 9480.00 (1960=100), 144.16 (2016=100)
गौरतलब है कि IBA पहले ही अपने 16 अक्टूबर 2023 के सर्कुलर में उन पेंशनर्स के लिए 'डीआर न्यूट्रलाइजेशन' लागू करने की बात कर चुका है, जो 1 नवंबर 2002 से पहले रिटायर हुए थे। अब इस नए आदेश से यह तय हो गया है कि पुराने और नए दोनों तरह के पेंशनर्स को राहत का फायदा मिलेगा। IBA के वरिष्ठ सलाहकार ब्रजेश्वर शर्मा के आदेश को पेंशनर्स के लिए रक्षाबंधन गिफ्ट जैसा माना जा रहा है।
PART-I: जनवरी 1986 से अक्टूबर 1992 के बीच रिटायर
स्लैब: 2220
डीए दर: 1487.40%
PART-II: नवंबर 1992 से मार्च 1998 के बीच रिटायर
स्लैब: 2083
डीए दर: 729.05%
PART-III: अप्रैल 1998 के बाद रिटायर
स्लैब: 1949
डीए दर: 467.76%
PART-IV: नवंबर 2002 के बाद रिटायर
स्लैब: 1798
डीए दर: 323.64%
PART-V: नवंबर 2007 के बाद रिटायर
स्लैब: 1661
डीए दर: 249.15%
PART-VI: नवंबर 2012 के बाद रिटायर
स्लैब: 1260
डीए दर: 126.00%
PART-VII: नवंबर 2017 के बाद रिटायर
स्लैब: 782
डीए दर: 54.74%
PART-VIII: नवंबर 2022 के बाद रिटायर
पॉइंट्स: 21.13
डीए दर: 24.13%
Updated on:
06 Aug 2025 10:13 am
Published on:
05 Aug 2025 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
