
Great Indian Festival sale
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही हर बड़ी कंपनियों ने सेल शुरू कर दी है अभी हाल ही में फ्लिपकार्ट ने छह दिवसीय 'बिग बिलियन डेज' सेल की धमाकेदार शुरूआत की थी इसके बाद अमेजन इंडिया की तरफ से भी धमाकेदार सेल Great Indian Festival 2020 की घोषणा कर दी गई है जो 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह सेल इस साल की सबसे लंबी चलने वाली सेल होगी।क्योकि यह नवरात्र के असवर पर शुरू होगी, और सीधे दीवाली तक चलेगी। इस सेल में कीचन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट तक के समान शानदार ऑफर्स के साथ मिलेंगे। इसके अलावा इस सेल में स्मार्टफोन की कुछ छोटी-छोटी सेल भी लगेंगी, जहां ग्राहक फ्लैश सेल में मोबाइल खरीद सकते हैं। अक्सर सेल सप्ताह भर के लिए ही लगाई जाती है। लेकिन यह पहली बार है जब सेल एक महिने से अधिक समय तक चलती रहेगी।
अमेजन इंडिया की तरफ से इस सेल से कस्टमर्स को बड़ा फायदा भी मिलने वाला है। क्योंकि अमेजन इंडिया इस बार ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में कस्टमर्स को सभी प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार ऑफर देने वाली है। इसके अलावा कस्टमर्स इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ती ईएमआई के जरिए भी खरीद सकते हैं। इन सब के साथ-साथ फ्लिपरकार्ट को टक्कर देने के लिए कंपनी ने नए 900 प्रोडक्ट जोड़े हैं।
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में इस बार 900 प्रोडक्ट लॉन्च होंगे जिसमें Samsung, OnePlus, Apple, Sony, JbL, Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड शामिल होंगे।
Updated on:
08 Oct 2020 03:13 pm
Published on:
08 Oct 2020 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
