
Hindenburg Report Effect over! Adani Enterprises shares rise nearly 30% in two days; group m-cap jumps ₹39,000 cr
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भारी गिरावट का सामना कर रहे Adani Group के शेयर्स में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार यानी आज अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी सहित 5 कंपनियों के अपर सर्किट लग गया है। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में लगभग 15% की तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया है। दरअसर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद मुश्किलों का सामना कर रही Adani Group की ओर से वो हर कोशिशे की जा रही हैं जिससे निवेशकों का भरोषा जीता जा सके। इसी के तहत Adani Group ने सिंगापुर और हांगकांग में रोड शो भी किया।
Adani Group का संयुक्त मार्केट कैप आज की तेजी के बाद 39,000 करोड़ रुपए बढ़कर 7.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। इससे पहले बीते दिन मंगलवार को 10 में से 8 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।
Adani Group के सभी शेयर्स तेजी
-अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 15.60% की तेजी के साथ 1,576.60 रुपए के स्तर पर करोबार कर रहा है।
-अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड 1.64% की तेजी के साथ 602.15 रुपए के स्तर पर करोबार कर रहा है।
-अडानी पावर लिमिटेड 4.99% की तेजी के साथ 153.60 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-अडानी ग्रीन एनर्जी 5.00% की तेजी के साथ 509.55 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-अडानी विल्मर 4.99% की तेजी के साथ 379.70 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-एसीसी सीमेंट में अभी 2.09% की तेजी देखने को मिल रही है, जो 1,767.95 रुपए के स्तर पर करोबार कर रहा है।
-अंबुजा सीमेंट के शेयर में आज 3.58% की तेजी देखने को मिल रही है, जो 354.35 रुपए के स्तर पर करोबार कर रहा है।
-NDTV के शेयर में अभी 5.00% की तेजी देखने को मिल रही है, जो 199.65 रुपए के स्तर पर करोबार कर रहा है।
-अडानी ट्रांसमिशन कंपनी का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 675.00 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-अडानी टोटल गैस कंपनी का शेयर 5.00% की तेजी के साथ 712.45 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
गौतम अदाणी की नेटवर्थ भी बढ़ोतरी
Adani Group के शेयर्स में लौटी रौनक के बाद गौतम अदाणी की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अदाणी टॉप 30 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Published on:
01 Mar 2023 03:36 pm

बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
