24 जनवरी 2023 को आई अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने Adani Group का अर्श से फर्श पर ला दिया है। उस वक्त गौतम अदाणी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में नम्बर 2 की पोजिशन पर थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर लगातार जारी रहा। और एक वक्त ऐसा आया कि, जब गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की टॉप 30 से भी बाहर हो गए। इसके साथ ही गौतम अदाणी की नेटवर्थ भी तेजी से कम हो रही थी। पर मंगलवार 28 फरवरी को एक बार फिर Adani Group के शेयरों में तेजी आई। जिसके बाद गौतम अदाणी की नेटवर्थ बढ़ गई। और वह भी टॉप 30 पर पहुंच गए हैं। पर इसके दूसरी तरफ देश के एक और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी नीचे लुढ़क गए हैं। मुकेश अंबानी अभी तक अरबपतियों की लिस्ट में 10वें नंबर पर थे। पर अब नीचे खिसककर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा वक्त दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। जिनके पास 186 अरब डॉलर की संपत्ति है।