
Hindenburg Report: Gautam Adani is out from top 10 Billionaires list lost 36 Billion Dollar
Gautam Adani out from Top 10 Billionaires List: अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की हालत लगातार खराब है। अडानी की कंपनियों के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। जिससे न केवल शेयरधारकों को बल्कि अडानी की आर्थिक सेहत पर भी पूरा असर पड़ा है। शेयर में गिरावट के बाद गौतम अडानी के नेटवर्थ में काफी कमी आई है। जिसके बाद गौतम अडानी दुनिया के टॉप 10 अरबपत्तियों की लिस्ट से बाहर हो गए है। इस लिस्ट के आने से पहले गौतम अडानी दुनिया के टॉप 10 अरबपत्तियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के मात्र तीन दिनों बाद अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे से सातवें नंबर पर आ गए थे। अब इस लिस्ट में फिर भारी फेरबदल हुआ है। अब गौतम अडानी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 84.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी 11 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अडानी के नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर की कमी-
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप को करीब 65 अरब डॉलर की चपत लगी। चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है। जिससे अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 84.4 अरब डॉलर रह गई है।
अडानी ग्रुप पर शेयरों में गड़बड़ी का आरोप-
पिछले सप्ताह हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी की कंपनियों पर भारी कर्ज है। अडानी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। जिसके बाद से अडानी के शेयर में सुनामी आई हुई है।
यह भी पढ़ें - अडानी को एक और झटका, शेयर्स में गिरावट के बीच FPO से निवेशकों ने बनाई दूरी
अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बताया झूठ का पुलिंदा
दूसरी ओर अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि यह एफपीओ से पहले उसे बदनाम करने की साजिश है। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर बीते रविवार को 413 पन्नों में जवाब दिया था। जवाब में कंपनी ने कहा था कि हिंडनबर्ग द्वारा पूछे गए 88 में 68 सवाल फर्जी है। अडानी ग्रुप ने कहा था कि यह भारत के खिलाफ सोची-समझी साजिश है।
अडानी को पीछे छोड़ सकते हैं अंबानी
शेयरों में गिरावट से अडानी की एशिया और भारत में नंबर वन रईस की कुर्सी खतरे में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कभी भी उनसे आगे निकल सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी 82.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी और अंबानी की नेटवर्थ में अब केवल 2.2 अरब डॉलर का अंतर रह गया है।
यह भी पढ़ें - हिंडनबर्ग रिपोर्ट भारत के खिलाफ सोची-समझी साजिशः अडानी ग्रुप
दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची-
दुनिया के सबसे अमीर फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट हैं। 189 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क 160 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर, ऐमजॉन के जेफ बेजोस (124 अरब डॉलर) तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (111 अरब डॉलर) चौथे, दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (107 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर है।
लैरी एलिसन (99.5 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (90 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बाल्मर (86.9 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (86.4 अरब डॉलर) नौवें और कार्लोस स्लिम (85.7 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें - कौन हैं हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन? जिनकी रिपोर्ट से अडानी की हालत हुई खराब
Published on:
31 Jan 2023 09:59 am

बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
