14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market Holiday: कल बंद रहेगा शेयर बाजार, इस कारण रहेगी छुट्टी

Stock Market Holiday: भारतीय स्टॉक मार्केट बुधवार, 20 नवंबर 2024 के दिन बंद रहेगा। शेयर बाजार (Share Market) में BSE और NSE पर कोई कामकाज नहीं होगा।

2 min read
Google source verification
Stock Market Holidays

Stock Market Holidays November 2024

Stock Market Holiday: भारतीय स्टॉक मार्केट बुधवार, 20 नवंबर 2024 के दिन बंद रहेगा। शेयर बाजार (Share Market Closed) में BSE और NSE पर कोई कामकाज नहीं होगा। शेयर मार्केट में छुट्टी का ऐलान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) के उपलक्ष्य में किया गया है। स्टॉक मार्केट ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दे दी है।

NSE पर जारी हुआ हॉलीडे नोटिफिकेशन

NSE पर एक्सचेंज की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि बुधवार 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Vidhan Sabha Elections) के उपलक्ष्य में ट्रेडिंग अवकाश जारी रखा जाएगा। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 नवंबर को काउंटिग यानी वोटो की गिनती होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) भी होंगे और उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा उपचुनाव (UP By Polls) भी 20 नवंबर को होगें।

इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

त्योहारों और विशेष छुट्टियों छुट्टियों के चलते नवंबर महीने में स्टॉक मार्केट कुल 12 दिन बंद रहने वाला है। दिवाली के दिन शुक्रवार 1 नवंबर के उपलक्ष्य में शेयर बाजार में छुट्टी थी। शेयर बाजार में छुट्टी इसलिए दी गई है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां से स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) संचालित होते हैं। इसके साथ ही 15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के चलते शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। महीने के सभी शनिवार और रविवार को मिलाकर नवंबर में कुल 12 दिनों का शेयर बाजार अवकाश शामिल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 बार के विधायक AAP पार्टी में हुए शामिल