
Jet Airways
प्रमुख विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज ने गणतंत्र दिवस पर सस्ते हवाई टिकट की पेशकश की है। कंपनी ने बताया कि ऑफर के तहत 25 से 29 जनवरी तक चुनिंदा घरेलू मार्गों के लिए 999 रुपये से टिकटों के दाम शुरू होंगे। इस पर यात्री सेवा शुल्क, उपभोक्ता विकास शुल्क, हवाई अड्डा विकास शुल्क, सेवा कर तथा ईंधन अधिभार अलग से लगेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर लंदन, एम्स्टर्डम, पेरिस और टोरंटों की सीधी उड़ानों के लिए 27 जनवरी तक किफायती दाम पर टिकट बुक कराये जा सकेंगे। घरेलू मार्गों पर सिर्फ इकोनॉमी क्लास की सीटें ऑफर के तहत रखी गई हैं। इसके तहत बुक कराई गयी अंतर्राष्ट्रीय मार्गों की टिकटें तत्काल यात्रा के लिए उपलब्ध होंगी जबकि घरेलू मार्गों पर यात्रा की तारीख बुकिंग के कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिये।
टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। इस ऑफर के तहत खरीदे गये टिकट नॉन-रिफंडेबल होंगे, हालाँकि अतिरिक्त शुल्क देकर बाद में यात्रा की तारीख आदि में बदलाव की अनुमति होगी। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के जश्न के तौर पर वह अपनी सभी फ्लाइटों में 'बीज कार्ड' बाँटेगी।
यह योजना उर्वरता, विकास और हरियाली के प्रतीक तिरंगे के हरे रंग से प्रेरित होकर बनायी गयी है। इसका उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों की पोशाक भी अलग होगी।
हवाई अड्डा सेवा कर्मचारी 25 से 30 जनवरी तक तिरंगे पोशाक में रहेंगे और उनके नाम के बैज के ऊपर तिरंगा लगा होगा। गणतंत्र दिवस के दिन केबिन क्रू भी सप्ताहांत की पोशाक में रहेंगे और महिला केबिन क्रू संतरे रंगी की कुर्ती में होंगे।
Published on:
25 Jan 2017 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
