13 जुलाई 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Sunjay Kapur Net Worth: अरबों के मालिक करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर की मौत, तीसरी पत्नी के लिए छोड़ गए कितनी संपत्ति

Karisma Kapoor Ex Husband: जाने माने बिज़नेसमैन संजय कपूर ने फोर्ब्स की 2025 की अरबपतियों की सूची में संजय को 2623वां स्थान प्राप्त था। आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति थी।

भारत

Devika Chatraj

Jun 13, 2025

करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर का निधन (ANI-IANS)

Sunjay Kapur Death: बिज़नेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के Ex पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो (Polo) खेलते समय हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन थे और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक थे। उनकी अचानक मृत्यु ने व्यापार, खेल और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। फोर्ब्स (Forbes) की 2025 की अरबपतियों की सूची में संजय को 2623वां स्थान प्राप्त था, जिससे उनकी विशाल संपत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोना कॉमस्टार का नेतृत्व

संजय कपूर की कुल संपत्ति का अनुमान अरबों रुपये में था। सोना कॉमस्टार का नेतृत्व संजय ने किया, एक अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माता कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार कर रही थी। कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग ने संजय की संपत्ति को और बढ़ाया। उनके पिता डॉ. सुरिंदर कपूर द्वारा स्थापित इस कंपनी को संजय ने 2015 में अपने पिता के निधन के बाद संभाला और इसे नए मुकाम तक पहुंचाया।

तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव हैं, जिनसे उन्होंने 2017 में शादी की थी। प्रिया एक उद्यमी और पूर्व मॉडल हैं, जिन्हें यशराज की फिल्म 'नील 'न' निक्की' में छोटी भूमिका के लिए जाना जाता है। संजय और प्रिया का एक बेटा भी है।

संपत्ति का बंटवारा

संजय की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा उनकी वसीयत के अनुसार होगा। संजय के तीन बच्चों करिश्मा कपूर के साथ उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान, और प्रिया के साथ उनके बेटे के बीच संपत्ति का हिस्सा संभावित रूप से बांटा जाएगा। प्रिया सचदेव, उनकी वर्तमान पत्नी, को भी संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है, लेकिन इसका विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। भारतीय कानून के तहत, अगर कोई वसीयत नहीं है, तो संपत्ति का बंटवारा उत्तराधिकारियों के बीच समान रूप से हो सकता है।

करिश्मा को मिलेगी संपत्ति?

करिश्मा कपूर, जिनका संजय से तलाक 2016 में हुआ था, संभवतः संपत्ति में हिस्सा नहीं लेंगी, क्योंकि तलाक के समय वित्तीय समझौता हो चुका था। हालांकि, उनके बच्चों, समायरा और कियान, को पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है।

संजय कपूर का निजी जीवन

पहली पत्नी: संजय की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो चार साल तक चली।

दूसरी पत्नी: करिश्मा करपू के साथ उनकी शादी 2003 में हुई और 2016 में तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं—समायरा और कियान।

तीसरी पत्नी: प्रिया सचदेव से 2017 में शादी हुई, जिनसे उनका एक बेटा है।

ACMA के अध्यक्ष

संजय ने सोना कॉमस्टार को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। वे ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के अध्यक्ष और CII के मैन्युफैक्चरिंग काउंसिल के सह-अध्यक्ष थे।

संजय की नेट वर्थ

उनकी सटीक नेट वर्थ का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फोर्ब्स 2025 के आंकड़ों के मुताबिक संजय कपूर की नेट वर्थ 1.1 बिलियन यूएस डॉलर थी। Bloomberg Estimate ने उनकी नेट वर्थ $1.15 Billion बताई है, वहीं Real-Time Billionaires Index के मुताबिक संजय कपूर $1.18 Billion के मालिक थे।

मौत का कारण

संजय कपूर को पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया। कुछ सूत्रों के अनुसार, एक मधुमक्खी के डंक ने उनकी गर्दन पर हमला किया, जिसके बाद उन्हें असहजता महसूस हुई और फिर हार्ट अटैक हुआ। वे मैदान से बाहर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई।

आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

संजय की अंतिम X पोस्ट अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर शोक व्यक्त करने वाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया हादसे की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

यह भी पढ़ें -