script83 की उम्र में इतने करोड़ रुपयों के मालिक हैं बाॅलीवुड के हीमैन, आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज | Know about dharmendra singh deol property and net worth | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

83 की उम्र में इतने करोड़ रुपयों के मालिक हैं बाॅलीवुड के हीमैन, आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

बाॅलीवुड का हीमैन, यह खिताब आज भी 83 साल की उम्र होने के बाद धर्मेंद्र सिंह देआेल से छीन नहीं सका है। आने वाले दिनों में भी शायद ही उनसे कोर्इ छीन सके।

Dec 08, 2018 / 02:30 pm

Saurabh Sharma

Dharmendra

83 की उम्र में इतने करोड़ रुपयों का मालिक है बाॅलीवुड का हीमैन, आज भी करते हैं लोगों के दिनों पर राज

नर्इ दिल्ली। बाॅलीवुड के हीमैन, यह खिताब आज भी 83 साल की उम्र में धर्मेंद्र सिंह देआेल से कोर्इ छीन नहीं सका है। आने वाले दिनों में भी शायद ही उनसे कोर्इ यह खिताब छीन सके। उन्होंने अपनी जवानी से लेकर अब तक करीब 250 फिल्मों में काम किया आैर लोगों दिलों में आज भी छाए हुए हैं। आज वो 83 वर्ष के हो चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पास कितनी संपत्ति है। शायद नहीं। हेमा मालिनी जैसी हस्ती के पति आैर सुपरस्टार सनी देआेल के पिता धर्मेंद्र के बारे में जानते हैं उनके जन्मदिन पर…

करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र
धर्म सिंह देआेल आज 83 वर्ष के पूरे हो गए हैं। therichest.com के आंकड़ों अनुसार धर्मेंद्र सिंह देआेल के पास करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने ही विजेयता फिल्म नाम से प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की थी। जिसके कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाया। अपने बड़े बेटे सनी देआेल को को बेताब फिल्म से लांच किया था। जो उस साल की सबसे कामयाब फिल्म में से एक थी। इसी तरह से उन्होंने अपनी संपत्ति को बढ़ाया। घायल, बाॅबी देआेल को लांच करने वाली फिल्म बरसात भी विजेयता प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी आैर बेहद कामयाब रही। आज इस प्रोडक्शन हाउस को सनी देआेल संभाल रहे हैं। जिसके बैनर तले सनी देआेल अपने बेटे धर्मेंद्र के पोते राजवीर सिंह देआेल बाॅलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

चार घरों के मालिक हैं धर्मेंद्र
sekho.in के अनुसार धर्मेंद्र सिंह देआेल चार घरों के मालिक हैं। जिनकी कीमत करोड़ों रुपयों में हैं। उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज आैर कर्इ कारें हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में 55 रुपए में पहली फिल्म साइन की थी। जिसके बाद उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति बनार्इ। आज बाॅलीवुड में सबसे ज्यादा उम्रदराज होने के बाद भी करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं।

Home / Business / Economy / 83 की उम्र में इतने करोड़ रुपयों के मालिक हैं बाॅलीवुड के हीमैन, आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो