16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब कंपनी ‘DIAGEO PLC’ ने भारत के कुछ राज्यों में रोकी व्हिस्की की बिक्री, जानिए क्या है कारण

भारत के कुछ राज्यों में शराब कंपनी 'DIAGEO PLC' ने व्हिस्की की बिक्री पर रोक लगा दिया है। डियाजियो पीएलसी देश भर में कई जाने माने अल्कोहल ब्रांड्स की बिक्री करती है जिसमें JOHNNIE WALKE और SMIRNOFF ब्रांड शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Aug 26, 2022

liquor-company-diageo-stopped-the-sale-of-whiskey-in-some-states-of-india-know-what-is-the-reason.jpg

Liquor company 'Diageo' stopped the sale of whiskey in some states of India, know what is the reason

शराब की दिग्गज कंपनी 'DIAGEO PLC' की भारतीय शाखा की प्रमुख हिना नागराजन और भारत सरकार के बीच व्हिस्की के रेट पर लागू कैप (अधिकतम सीमा) को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि व्हिस्की के रेट पर लागू कैप के कारण डियाजियो पीएलसी को 90 लाख डॉलर का नुकसान हो चुका है, जिसके कारण कंपनी ने देश के कुछ राज्यों में व्हिस्की की बिक्री पर रोक लगा दी है।

मार्केट जानकारों का कहना है कि इस रोक की बजह से कंपनी पर उल्टा असर भी पड़ सकता है, जिसके कारण 'DIAGEO PLC' पर ही यह निर्णय भारी पड़ सकता है। मुंबई स्थित डोलैट कैपिटल ने पिछले महीने एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें बताया गया था कि व्हिस्की की बिक्री में मार्जिन में लगातार दबाव बन रहा है, लेकिन व्हिस्की की बिक्री में रोक लगाने से कंपनी के लिए घाटा का निर्णय साबित हो सकता है।


'DIAGEO PLC' की भारतीय शाखा की प्रमुख हिना नागराजन ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि व्हिस्की की बिक्री में रोक लगाने से कुछ समय के लिए मार्केट में असर पड़ सकता है। मुझे उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक व्हिस्की के रेट पर लागू कैप के मुद्दे हल हो जाएंगे। व्हिस्की की बिक्री में रोक का असर कंपनी के शेयर में भी पड़ सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे निवेशक, हितधारक समझेगे कि व्यवसाय के लिए यह जरूरी है।


हिना नागराजन ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों ने व्हिस्की रेट पर लागू कैप में पहले ही बढ़ोतरी लागू कर दी है। हम किसी भी सरकार के साथ टकराव के कदम नहीं उठा रहे हैं। हम उनके साथ काम कर रहे हैं और हम उन्हें सही तथ्य दिखाते हुए डेटा दिखा रहे हैं।


'DIAGEO PLC' देश भर में कई जाने माने अल्कोहल ब्रांड्स की बिक्री करती है जिसमें JOHNNIE WALKE और SMIRNOFF ब्रांड शामिल हैं। 'DIAGEO PLC' दुनिया भर के 132 जगहों पर अल्कोहल की बिक्री करती है।