1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया का सबसे महंगा ऑटो स्टॉक बना मारुति

पिछले 6 महीनों में 50 फीसदी की तेजी के बाद मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर दुनिया में सबसे अधिक पीई पर ट्रेडिंग करने वाला ऑटो स्टॉक बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 25 Oct 2016, 8:20 PM IST

पिछले 6 महीनों में 50 फीसदी की तेजी के बाद मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर दुनिया में सबसे अधिक पीई पर ट्रेडिंग करने वाला ऑटो स्टॉक बन गया है। कंपनी के शेयर वन इयर फॉरवर्ड अर्निंग के 22.8 गुना पर मिल रहे हैं।

रेवेन्यू के लिहाज से दुनिया की बड़ी कार कंपनियों डेमलर, फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, होंडा मोटर्स और जनरल मोटर्स के शेयर 5.5 से 10 के प्राइस टु अर्निंग मल्टीपल पर मिल रहे हैं। इस अनैलेसिस के लिए ईटीआईजी ने 5 अरब डॉलर से अधिक मार्केट कैप वाली ग्लोबल कार कंपनियों पर विचार किया, जो पिछले फाइनेंशियल इयर में मुनाफे में रही हैं।

फेरारी और चीन की कार कंपनी बीवाईडी का शेयर वैल्यूएशन के लिहाज से दुनिया में दूसरे और तीसरे नंबर पर है। भारतीय कार बाजार की 50 फीसदी हिस्सेदारी मारुति के पास है। इस कंपनी का मार्केट कैप 25.6 अरब डॉलर है।

कंपनी के शेयर अभी 10 साल के एवरेज वैल्यूएशन से 57 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल, मार्केट एनालिस्टों को कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ आने वाले वक्तमें अच्छी बने रहने की उम्मीद है। उनका यह भी मानना है कि मारुति के मार्जिन में बढ़ोतरी होगी। दुनिया में अपने सेगमेंट के महंगे स्टॉक्स में शामिल दूसरी भारतीय कंपनियों में एशियन पेंट्स, श्री सीमेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और आयशर मोटर्स शामिल हैं।

इस साल ग्लोबल कार मार्केट की ग्रोथ करीब 2 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि इस फिस्कल इयर में अब तक मारुति सुजुकी की कारोबारी ग्रोथ 12.2 फीसदी रही है। नए प्रॉडक्ट्स और मजबूत मांग के चलते मारुति की वॉल्यूम ग्रोथ आने वाले दो साल में डबल डिजिट में रह सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल गाडिय़ों की बढ़ती मांग के चलते अगले दो साल में कंपनी के मार्केट शेयर में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के लागू होने से भी कंपनी को फायदा होगा।