
verka milk rate
milk prices slashed: बजट 2025 पर देश की जनता की निगाह टिकी हुई हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट को पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले बाजार में कई वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई है। दरअसल, अमूल ने बजट से पहले उपभोक्ताओं को राहत दी है। अमूल ने एक लीटर पैक की कीमतों में एक रुपये की कमी की है। यह कटौती पूरे देशभर में लागू होगी। वहीं अब पंजाब की सहकारी संस्था मिल्क प्लांट वेरका ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। वेरका ने भी अपने दूध की कीमतों में एक रुपये की कमी की है। इसके अलावा बजट से पहले कई अन्य चीजों में भी उतार चढ़ाव देखा गया है, आइए जानते है…
पंजाब की सहकारी संस्था मिल्क प्लांट वेरका ने बजट पेश होने से उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध की कीमतों में एक रुपये की कमी की है। एक रुपये की कमी होने के बाद अब वेरका टोंड मिल्क एक लीटर पैकिंग की कीमत 62 रुपये से घटाकर 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वेरका फुल क्रीम दूध एक लीटर पैकिंग की कीमत 68 रुपये से घटाकर 67 रुपये हो गई।
अमूल ने भी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध की कीमतों में कमी की है। अमूल ने एक रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की है। यह कटौती पूरे भारत में लागू होगी। दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से 67 रुपये हो गई है जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये कर दी गई है।
सब्जियों की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, प्याज और आलू जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुएं करीब 15 से 20 प्रतिशत सस्ती हो गई है। दरअसल, सब्जियों की कीमतों में गिरावट ठंड के मौसम में बेहतर फसल उत्पादन है। जहां एक तरफ खाद्य वस्तुएं सस्ती हो रही है तो दूसरी तरफ सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी नजर आ रही है। जनवरी के महीने में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 82570 रुपये तक पहुंच गई थी।
Updated on:
27 Jan 2025, 3:44 PM IST
Published on:
25 Jan 2025, 7:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.