भारत सरकार ने 2022 तक सभी के लिए घर का लक्ष्य पूरा करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें इनकम टैक्स छूट, ईएमआई के ब्याज में छूट, मूलधन में छूट, स्टांप ड्यूटी, पंजीयन शुल्क, म्युनिसिपलिटी टैक्स आदि में छूट शामिल हैं। इसके लिए इन योजनाओं की बराबर और सत्यापित जानकारी लेना बेहद जरूरी है। लोन के लिए किसी से बात करने से पहले अपने स्तर पर घर के साइज, लोकेशन, अमाउंट, प्रीमियम कैपेसिटी आदि को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएं।