इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सिलेंडर पेश किया है। ये सिलेंडर 5 से 10 किलो के वजन में मौजूद हैं।
नई दिल्ली। अब घर के चूल्हे में लगे सिलेंडर में कितनी गैस है, इसकी जानकारी आपको तुरंत हो जाया करेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सिलेंडर पेश किया है। इसका नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर की खासियत है कि आपको गैंस की उपलब्धता का पता चल सकेगा। इसका लुक लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। स्मार्ट लुक वाला यह इंडेन गैस सिलेंडर जल्द बाजार में आ जाएगा।
5 से 10 किलो के वजन में मौजूद
इंडियन ऑयल की ओर से पेश इस कंपोजिट सिलेंडर में तीन लेयर सिस्टम है। ये एक फाइबर ग्लास की लेयर से ढका हुआ है। पुराने गैस सिलेंडर के मुकाबले इसका वजन 50 फीसदी तक कम है। ये सिलेंडर 5 से 10 किलो के वजन में मौजूद हैं। अगर आपके घर में अधिक गैस का उपयोग नहीं होती है तो आप 10 किलो वाला ये छोटा सिलेंडर खरीद सकते हैं।
सिलेंडर की बाहरी हिस्सा पारदर्शी है। इसका मतलब है कि आप सिलेंडर को बाहर से ही देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि गैस कितनी खर्च हुई है और कितनी बची है। इस तरह के सिलेंडर जंग रहित होते हैं। खराब होने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसके साथ फर्श भी गंदा नहीं होता है। इसका लुक बेहद शानदार है। ये आपके किचन का लुक भी बेहतर करेगा।
इन शहरों में मिल रहे ऐसे गैस सिलेंडर
इस समय ये सिलेंडर नई दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, फरीदाबाद और लुधियाना में कुछ वितरकों के पास 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम में मौजूद हैं। इंडेन गैस के ग्राहक चाहें तो अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से भी संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में पूरी जानकारी भी ले सकते हैं।