2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पत्रकार की हत्या

अफगानिस्तान के न्यूज चैनल ने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि सिद्दिकी की हत्या कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में की गई थी। घटना के बारे में अधिक विवरण नहीं दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 16 Jul 2021, 2:14 PM IST

indian_reporter_killed_in_afghanistan.jpg

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के दौरान भारतीय पत्रकार कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ रिपोर्टिंग कर रहे थे। सिद्दिकी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलित्जर पुरस्कार भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें : अगस्त अंत तक आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, प्रतिबंधों में ढील बनेगी बड़ी वजह

अफगानिस्तान के न्यूज चैनल ने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि सिद्दिकी की हत्या कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में की गई थी। घटना के बारे में अधिक विवरण नहीं दिया गया। उनकी हत्या के बाद अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने ट्वीट किया, "कल रात कंधार में एक दोस्त दानिश सिद्दीकी की हत्या की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ। भारतीय पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता अफगान सुरक्षा बलों के साथ थे, जब उन पर आतंकवादियों ने हमला किया था। मैं उनसे 2 हफ्ते पहले काबुल के लिए रवाना होने से पहले मिला था। उन्होंने फोटो पत्रकारिता के लिए अपने जुनून और अफगानिस्तान के लिए प्यार के बारे में बात की।उसे याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार और रॉयटर्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

कुछ समय पहले ही सिद्दिकी ने एक खास रिपोर्ट पर भी काम किया था। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि किस तरह एक पुलिस का जवान अपने साथियों से अलग हो गया और तालिबान से अकेले ही घंटों तक लड़ता रहा।

यह भी पढ़ें : केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नए IT नियमों की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान से अमरीकी सेना की वापसी के बाद से तालिबान का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। देश का अधिकांश भाग तालिबान के प्रभुत्व में आ चुका है और एक बार फिर से शरीयत लॉ के हिसाब से वहां शासन किया जा रहा है। इस संबंध में चीन, पाकिस्तान और ईरान सहित अन्य देशों ने भी अफगानिस्तार से लगती अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।