5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम लोगों को राहत, घरेलू रसोई गैस हुई सस्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर चार रुपए सस्ता कर दिया है, जबकि विमान ईंधन के दाम में आठ फीसदी यानी 3371.55 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Apr 01, 2016

LPG Gas

LPG Gas

तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बीती आधी रात से बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर चार रुपए सस्ता कर दिया है, जबकि विमान ईंधन के दाम में आठ फीसदी यानी 3371.55 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 अप्रैल से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 513.50 रुपए की जगह 509.50 रुपए का मिलेगा।

तीसरी बार घटाए गए दाम

रसोई गैस के दाम लगातार तीसरी बार घटाये गये हैं। इससे पहले 01 फरवरी को इसमें 82.50 रुपए तथा 01 मार्च को 61.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। सब्सिडी वाले सिलेंडर की (दिल्ली में) कीमत 419.13 रुपए प्रति सिलेंडर पर अपरिवर्तित रखी गई है।

READ: भारत की हार पर इस क्रिकेटर ने धोनी के लिए किया 'शर्मनाक TWEET'

एटीएफ के दामों में बढ़ोत्तरी

वहीं, घरेलू विमान सेवा कंपनियों के लिए दिल्ली में विमान ईंधन के दाम में 10 मार्च को 515.85 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर इसे 38785.46 रुपये प्रति किलोलीटर किया गया था। बीती रात से इसे बढ़ाकर 42157.01 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

READ: धोनी का खुलासा, इस वजह से हुई टीम इंडिया की हार

देश के चार प्रमुख महानगरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

महानगर---------पुरानी कीमत------नई कीमत

दिल्ली-----------513.50------------509.50

कोलकाता--------541.00------------536.50

मुंबई------------522.50------------518.00

चेन्नई-----------525.50------------521.00

विमान ईंधन की कीमत (रुपये प्रति किलोलीटर में) -

महानगर---------पुरानी कीमत---------नयी कीमत

दिल्ली-----------38785.46----------42157.01

कोलकाता--------43893.53----------47094.08

मुंबई------------38425.94----------41768.99

चेन्नई-----------41459.29-----------44821.08

ये भी पढ़ें

image