15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रूड 84 डॉलर पार, जानिए कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price in 28 December 2022 : सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (28 दिसंबर, 2022) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव कियाa है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price in 28 December 2022

Petrol Diesel Price in 28 December 2022

Petrol Diesel Price in 28 December 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। इसका रेट 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (28 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने आज उत्तर प्रदेश से बिहार तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की रेट में इजाफा किया गया है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार-
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 64 पैसे सस्‍ता होकर 107.48 रुपये लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 13 पैसे चढ़कर 95.54 रुपये लीटर पहुंच गया है।
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर पहुंच गया है।
गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपये लीटर हो गया है। वहीं डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपये लीटर बिक रहा है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Bank holidays January 2023: जनवरी ने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाएं जरूरी काम


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मिलेगा फ्री राशन, जान लें ये 4 जरूरी नियम