
Petrol-Diesel Price Today
Petrol Diesel Price in 05 February 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। बजट से पहले आज (05 फरवरी, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज पंजाब से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कई शहरों में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार— पंजाब में पेट्रोल 1.17 रुपये महंगा होकर 97.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 1.16 रुपये बढ़कर 88.15 रुपये पर है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.88 रुपये में बिक रहा है। वहीं, डीजल 25 पैसे बढ़कर 85.12 रुपये प्रति लीटर है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे सस्ता होकर 106.82 रुपये में मिल रहा है। वहीं, डीजल भी 41 पैसे गिरकर 93.49 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
05 Feb 2023 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
