13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर 25 दिन बाद क्या है स्थिति, जानिए आज के रेट

Petrol-Diesel Price Today जुलाई 17 के बाद ईंधन की कीमतों में इजाफा ना होने से आम लोगों को मिली बड़ी राहत, 25 दिन बाद भी स्थिर पेट्रोल-डीजल का भाव
2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Aug 12, 2021

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल ( Petrol Diesel Price Today ) की कीमतों में आज गुरुवार 12 अगस्त को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दरअसल बीते 25 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। खास बात यह है कि अगस्त के महीने में अब तक इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि जुलाई 17 को अंतिम बार पेट्रोल के दामों में 30 पैसे का इजाफा किया गया था।

हालांकि इस दौरान भी डीजल के भावों में किसी भी तरह की बदलाव नहीं किया गया था। ना तो बढ़ोतरी और ना ही कटौती। बता दें कि मौजूदा समय में देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

यह भी पढ़ेंः अमरीकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट का अनुमान, तीन माह में काबुल पर कब्जा कर सकता है तालिबान

जुलाई के 17 दिन में 9 बार बढ़े पेट्रोल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आम आदमी को पिछले कुछ दिनों बड़ी राहत है। लेकिन जुलाई के महीने में इनकी कीमतों में खासा उछाल देखने को मिला था। सिर्फ 17 जुलाई तक ही करीब 9 बार पेट्रोल के दाम बढ़े थे। जबकि डीजल के दामों में पांच बार बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि इस दौरान एक बार डीजल के दाम में कटौती भी की गई थी।

इसी तरह जून में भी तेल के भावों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। इस महीने में करीब 16 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया था। राजधानी दिल्ली में ही पेट्रोल की कीमत में 11.44 रुपए और डीजल में 9.14 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई थी।








आपके शहर में 12 अगस्त का रेट





































































शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
दिल्‍ली101.8489.87
मुंबई107.8397.45
कोलकाता102.0893.02
चेन्‍नई102.4994.39
नोएडा99.0290.34
बेंगलूरु105.2595.26
हैदराबाद105.8397.96
पटना104.2595.51
जयपुर108.7199.02
गुरुग्राम99.4690.47
लखनऊ98.9290.26
चंडीगढ़97.9389.50

इसलिए सभी शहरों में अलग-अलग है कीमत
दुनियाभर में भारत अकेला ऐसा देश है जहां ईंधन पर सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वसूला जाता है। यही नहीं यहां पर हर राज्य के साथ शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव देखा जाता है।

विभिन्‍न शहरों के लिए कीमतों में यह अंतर वहां के राज्‍य की ओर से लगाया गया लोकल टैक्‍स और ढुलाई की वजह से भी अलग-अलग होता है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी ईंधन पर एक्‍साइज ड्यूटी वसूलती है।

यह भी पढ़ेंः रोबोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज को खरीदेगी जापान की टेक्नोप्रो, 805 करोड़ में हुआ करार

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है।

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। आपको लेटेस्ट रेट भेज दिए जाएंगे। शहर कोड आपको IOCL की वेबसाइट पर मिल जाएगा।