27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan की किस्त साल में 2 बार ही क्यों चाहते हैं किसान? रिसर्च में मिला बड़ा अपडेट

PM kisan Samman Nidhi : किसान साल की शुरुआत और मध्य में मिलने वाली किस्त की रकम को कृषि कार्यों में ज्यादा लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jul 02, 2025

PM Kisan की 20वीं किस्त जून में नहीं आई। (पत्रिका)

PM kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आने से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए रिसर्च में किसानों ने खुद सुझाव दिया है कि वे PM Kisan की किस्त साल में कब-कब चाहते हैं। सुझावों में नकद की बजाय खाद, बीज और बाकी सामान को खरीदने के तरीके को लेकर भी राय शामिल है। ये अध्ययन 2020 से लेकर 2024 तक मिली किस्तों के खर्च के पैटर्न पर हुए थे। अध्ययन कृषि मंत्रालय ने कराया था।

क्या खास था अध्ययन में

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में हुए अध्ययन में रिसर्चर ने करीब 1000 लाभार्थी किसान शामिल किए थे। इसमें यह बात सामने आई थी कि किसान साल की शुरुआत और मध्य में मिलने वाली किस्त की रकम को कृषि कार्यों में ज्यादा लगा रहे हैं। लेकिन साल के अंत में मिलने वाली किस्त को घरेलू खर्च या इलाज में लगा देते हैं। इस दौरान रिसर्चर ने किसानों से यह भी पूछा कि आखिर वह किस्त कब-कब चाहते हैं।

पैसे का बंटवारा : आंकड़ों में साफ तस्वीर
खर्च का उपयोगलाभार्थियों का प्रतिशतकुल खर्च (रुपये में)
घरेलू खर्च (खाद्य, शिक्षा, मेडिकल आदि)48.00%51,74,400
उर्वरक (फर्टिलाइज़र)20.14%21,71,092
बीज14.07%15,16,747
सिंचाई8%8,08,500
बिजली बिल (घर/ट्यूबवेल)10%10,78,000
कृषि उपकरण खरीद/किराया0.40%43,120
कुल खर्च100%1,07,80,000

यह भी पढ़ें- छोटी बचत योजनाओं पर मिल रहा शानदार ब्याज

जमीन के आकार के अनुसार खर्च का पैटर्न
किसान वर्गखेती पर खर्चघरेलू खर्च
मार्जिनल (<1 हे.)46.00%47.00%
स्मॉल (1-2 हे.)17.00%83.00%
सेमी-मीडियम (2-4 हे.)14.00%72.00%
मीडियम (4-10 हे.)50%38%

आंकड़ों के आधार पर दिए सुझाव

तीनों स्टडी में किसानों से बातचीत के आधार पर कुछ सुझाव आए हैं:

1- PM Kisan Samman Yojana में किस्त की टाइमिंग मायने रखती है, जब रकम कृषि सीजन के दौरान मिलती है तो अधिकतर पैसा खेती में खर्च होता है। ऑफ-सीजन में मिला पैसा गैर-कृषि गतिविधियों में चला जाता है।

2021-22 में खर्च का ट्रेंड
किस्तकृषि पर खर्चगैर-कृषि खर्च
पहली (अप्रैल-जुलाई)58.33%41.67%
दूसरी (अगस्त-नवंबर)52.66%54.00%
तीसरी (दिसंबर-मार्च)15.00%78.33%

2- PM Kisan Samman Yojana में 6000 रुपये सालाना की जगह बीज, खाद, कीटनाशक जैसी चीजें वाउचर या कूपन से दी जाएं।

2022-23 में खर्च का ट्रेंड:
किस्तकृषि पर खर्चगैर-कृषि खर्च
पहली68.33%31.67%
दूसरी80.33%19.67%
तीसरी28.67%71.33%

3- PM Kisan Samman Yojana की 3 किस्त की बजाय दो दी जाएं, एक खरीफ और दूसरी रबी सीजन के पहले।

सिर्फ एक बार जून में नहीं आया पैसा

PM Kisan की 20वीं किस्त का पैसा हर साल जून में आ जाता है। लेकिन इस बार पता नहीं किस कारण से यह लेट हो रहा है। जून 2023 में 17वीं किस्त समय से आ गई थी। इससे पहले 2022 में 14वीं किस्त जुलाई में आई थी। 11वीं किस्त और 5वीं किस्त भी जून में आई थी।