10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 22, 24, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी उछाल आई है। वहीं चांदी के भाव हजारों रुपये चढ़ गए हैं। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 12, 2026

Gold Rate Today

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी तेजी देखी जा रही है। सोमवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.96 फीसदी या 2720 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 4.78 फीसदी या 12,082 रुपये की बढ़त के साथ 2,64,807 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,40,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की शुद्धता (कैरेट)कीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,40,010
22 कैरेट₹1,36,650
20 कैरेट₹1,24,600
18 कैरेट₹1,13,400
14 कैरेट₹90,300

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क सोमवार, 12 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,06,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 12 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,06,610 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,940
जोयालुक्कास₹1,42,150₹1,30,300₹1,06,610
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,30,300₹1,06,610₹82,920
कल्याण ज्वैलर्स₹1,30,300

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,06,610 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 82,920 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 12 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।