सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यूक्रेन-रशिया युद्ध की मद्देनजर गेहूं, आट और दाल के दामों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। खुदरा बाजार में पिछले दो साल में गेहूं का आटा 18% से अधिक महंगा हुआ है और इसके दाम अब बढ़कर चावल (37.96 रुपये प्रति किलोग्राम) के लगभग बराबर हो गए हैं। चीनी की कीमतों को टक्कर (42.69 रुपये प्रति किलोग्राम) दे रहे है। उपभोक्ता मंत्रालय के पोर्टल पर 22 नवंबर को पूरे भारत में गेहूं के आटे का औसत खुदरा मूल्य 36.98 रुपये प्रति किलो था। यह दो साल पहले की तुलना में 18.71 प्रतिशत रुपये प्रति किलोग्राम था।