कारोबार

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए सतीश कौशिक, जानिए परिवार में कौन-कौन? अंतिम संस्कार में रोते दिखे ये स्टार

Satish Kaushik Networth: मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी है। अपनी दमदाम एक्टिंग के दम पर सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक होली की रात चल बसे। सतीश कौशिक के जिगरी यार और फेमस एक्टर अनुपम खेर ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है।

3 min read
Satish Kaushik Networth in 2023 Age Wife Children And Family Biography

Satish Kaushik Networth: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। अपने परिजनों के साथ होली मनाने वो मुंबई से दिल्ली आए थे। होली खेलते समय ही सतीश कौशिश को बेचैनी महसूस होनी शुरू हुई। फिर उनकी तबियत लगातार बिगड़ती गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश नाकाम रही। गुरुवार तड़के उनके निधन की खबर सामने आई। फिलहाल उनका शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जिसके बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा। सतीश कौशिक के असामयिक निधन से उनके करोड़ों फैंस को गहरा झटका लगा है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सबको हंसाने वाला एक्टर ऐसे छोड़ गया।


हरियाणा में जन्म, NSD से पढ़ाई के बाद शुरू की एक्टिंग-

सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ काम किया। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। उन्होंने 'मौसम' मूवी से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक्टर भी थे, प्रोड्यूसर भी।


2 साल के उम्र में बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक-


सतीश कौशिक ने 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था। जिसके बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। हालांकि फिर से वापसी करते हुए उन्होंने अपने काम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सतीश एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर का काम भी करते थे। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय गुजारा था। उन्होंने हर काम पूरी शिद्दत से किया। अपनी काबिलियत के दम पर करोड़ों रुपए भी कमाए।


सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन-

सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है। बेटे की मौत मात्र 2 साल की उम्र में हो गई थी। जिसका उन्हें गहरा सदमा भी लगा था। अभी सतीश कौशिक के परिवार में उनकी बीवी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। जिनके लिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति छोड़कर गए हैं। अनुपम खेर और अनिल कपूर सतीश कौशिक के जिगरी यार थे। हर मुश्किल कदम पर एक-दूसरे का साथ देते थे। कई फिल्मों में ये लोग साथ नजर आए।


सतीश कौशिक का नेटवर्थ-

सतीश कौशिक अपने पीछे करोड़ों रुपए छोड़ गए। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति भी खड़ी की। बताया जाता है कि साल 2023 में सतीश कौशिक की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये थी।

सतीश कौशिक के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीय सिनेमा, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति।"

यह भी पढ़ें - मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का हार्टअटैक से निधन, दोस्त अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि


सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की पिता के साथ की तस्वीर-

सतीश कौशिक की 10 वर्षीय बेटी वंशिका ने उनके निधन के बाद उनके साथ एक तस्वीर साझा की। वंशिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। तस्वीर में वंशिका दिवंगत अभिनेता को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं, दोनों कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

कैप्शन के लिए, वंशिका ने दिल का इमोजी लगाया। सतीश कौशिक की शादी शशि कौशिक से हुई थी। दोनों ने 1985 में शादी की। 1996 में अभिनेता ने अपने दो साल के बेटे शानू कौशिक को खो दिया था। फिर 2012 में, 56 साल की उम्र में, उन्होंने सरोगेसी के जरिए शादी के 18 साल बाद अपनी बेटी वंशिका का स्वागत किया।


वर्सोवा में अंतिम संस्कार, रोते दिखे अनुपम खेर, कई दिग्गज पहुंचे

सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में किया गया। मुंबई स्थित उनके घर से कौशिक की अंतिम यात्रा निकाली गई थी। वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, राज बब्बर, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, ईला अरूण सहित कई सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिगरी यार के अंतिम संस्कार में अनुपम खेर रोते दिखे।

Updated on:
10 Mar 2023 11:26 am
Published on:
09 Mar 2023 10:10 am
Also Read
View All

अगली खबर