
Share Market Today: आज सोमवार 6 जनवरी की सुबह भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Today) में अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे, जबकि गिफ्ट निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 24,100 के ऊपर ट्रेड कर रहा। हालांकि, अमेरिकी फ्यूचर्स में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारी बिकवाली की, जिससे बाजार (Share Market Today) पर दबाव बना रहा।
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन FIIs ने लगभग 7575 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। कैश, स्टॉक और इंडेक्स फ्यूचर्स में बिकवाली का दबाव देखा गया। इसके बावजूद, अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों (Share Market Today) के दम पर तेजी आई, जिससे डाओ और नैस्डैक 340 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
अंतरास्ट्रीय बाजारों (Share Market Today) में मिले-जुले संकेतों का असर शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। निक्केई 300 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचकर तीन महीने की ऊंचाई पर रहा। घरेलू बाजार में सोना 400 रुपए गिरकर 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 250 रुपए चढ़कर 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेस मेटल्स की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
आज के कारोबारी सत्र में बाजार के लिए कई अहम ट्रिगर हैं:
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी की उम्मीद है। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ज्वेलरी कंपनियों पर असर डाल सकता है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। दीर्घकालिक निवेश के लिए गुणवत्ता वाले शेयरों में खरीदारी का मौका हो सकता है। बैंकिंग, आईटी और ऑयल-गैस सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
Disclaimer: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
Published on:
06 Jan 2025 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
