
Share Market Today: आज 27 जनवरी सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की है। ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली के कारण बाजार (Share Market Today) में भारी गिरावट दर्ज की गई। गिफ्ट निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट के साथ यह 22,942 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 23,000 के नीचे खुलने के संकेत पहले ही प्री-ओपनिंग में मिले है।
पिछले हफ्ते चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों (Share Market Today) में मुनाफावसूली देखने को मिली। डाओ जोन्स में करीब 150 अंकों की गिरावट दर्ज हुई, जबकि नैस्डैक 100 अंक कमजोर रहा। S&P 500 ने लगातार तीसरे दिन नया उच्चतम स्तर छूने के बाद हल्की गिरावट पर बंद हुआ। इसके अलावा, नैस्डैक फ्यूचर्स सोमवार को डेढ़ प्रतिशत गिरावट पर कारोबार कर रहा था, जिससे भारतीय बाजारों पर भी दबाव देखा गया।
सोमवार सुबह एशियाई बाजारों (Share Market Today) में भी मिश्रित रुझान देखने को मिला। जापान का निक्केई हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में कमजोरी दर्ज की गई।
कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल जारी रहा।
कमाई के मोर्चे पर कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार को प्रभावित कर रहे हैं।
आज बाजार बंद (Share Market Today) होने के बाद निफ्टी में कोल इंडिया और टाटा स्टील अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे। इसके अलावा फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में शामिल कंपनियों जैसे IOC, IGL, Federal Bank, Canara Bank, Union Bank, Piramal और ACC के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।
सोमवार को बाजार (Share Market Today) में IT और मेटल सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव देखा गया।
Disclaimer: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
Updated on:
27 Jan 2025 09:50 am
Published on:
27 Jan 2025 09:49 am

