फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि व्यक्ति को अपनी पहली सैलरी से ही इन्वेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए। इससे बड़ा फंड बनाने में मदद मिलती है। अगर आप अपनी सैलरी से हर महीने 10,000 रुपये SIP में डालें तो 12 साल में 30 लाख रुपये का फंड बन जाएगा। यहां हमने सालाना औसत ब्याज दर 12 फीसदी ली है। इस निवेश से 12 साल में आपको 30,80,956 रुपये मिलेंगे। इसमें 16,40,956 रुपये ब्याज आय होगी। वहीं, 14,40,000 रुपये आपके द्वारा निवेश की गई रकम होगी।