आप हर महीने 5000 रुपये जमा करके 20 साल में 26 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। मान लीजिए आप अपनी वाइफ के नाम पीपीएफ अकाउंट खुलवाते हैं और आपकी वाइफ की उम्र 30 साल है। अब आप हर महीने 5000 रुपये यानी एक वित्त वर्ष में 60,000 रुपये अपनी पत्नी के पीपीएफ खाते में डालते हैं। इस तरह 20 साल बाद जब उनकी उम्र 50 साल होगी, तो उनके पास 26,63,315 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 14,63,315 रुपये ब्याज आय होगी। वहीं, 12,00,000 रुपये निवेश राशि होगी।