14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market Tips: दिसंबर में शानदार रहा है इन शेयरों का रिकॉर्ड, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Stocks in Focus: कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 10 सालों में दिसंबर महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है। जाहिर है ऐसे में ये स्टॉक्स फोकस में बने रहेंगे।

2 min read
Google source verification
Share Market Tips

कई ऐसे शेयर्स हैं, जिनका दिसंबर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

Stock Market News: शेयर बाजार के लिए दिसंबर का महीना काफी अहम है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 दिसंबर से शुरू होनी है। माना जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इसके अलावा भी बाजार की दिशा तय करने वाले कई आंकड़े इसी महीने जारी होंगे। ऐसे में निवेशक अपनी फिंगर क्रॉस करके बैठे हैं।

12 प्रतिशत तक रिटर्न दिया

इस महीने बाजार की चाल कैसी रहेगी या कौन सा शेयर निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता। हालांकि, कुछ ऐसे स्टॉक्स जरूर हैं, जिनका दिसंबर का रिकॉर्ड लगभग हर बार शानदार रहा है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ शेयरों ने पिछले 10 सालों में दिसंबर के महीने में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनका रिटर्न 7 से 12 प्रतिशत तक रहा है।

Steel Authority of India Ltd (SAIL)

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का शेयर इस समय 136 रुपए से ज्यादा के भाव पर मिल रहा है। आज (1 दिसंबर) को इसमें तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट डेटा बताता है कि SAIL ने पिछले 10 सालों में दिसंबर महीने में औसत 12.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 5 सालों में 148% और एक साल में 14% से ज्यादा चढ़े हैं। बीएसई डेटा के अनुसार, SAIL का शेयर 13 नवंबर, 2025 को अपने 52 वीक के हाई (145.90 रुपए) पर था और 12 फरवरी, 2025 को यह अपने 52-वीक के लो-लेवल (99.20 रुपए) पर पहुंच गया था।

Jindal Steel Ltd

जिंदल स्टील लिमिटेड का शेयर का शेयर इस समय 1,047 रुपए के भाव पर उपलब्ध है। पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने दिसंबर महीने में अपने निवेशकों को 7.6% का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में कंपनी का शेयर 291% से अधिक उछला है। जबकि बीते एक साल में यह आंकड़ा 14% रहा है। इसने 13 नवंबर, 2025 को अपना 52 वीक का हाई लेवल (1,098.30) टच किया था। 31 जनवरी, 2025 को यह अपने 52 वीक के लो-लेवल (723.95 रुपए) पर पहुंच गया था।

Dixon Technologies (India)

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड का शेयर फिलहाल 14,600 रुपए के पर चल रहा है। बीते 10 सालों में दिसंबर महीने में स्टॉक के रिटर्न ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज का दिसंबर में औसत रिटर्न 10.1 प्रतिशत रहा है। पिछले पांच सालों की बात करें, तो उसका रिटर्न 540% से अधिक रहा है। हालांकि, एक साल की अवधि में यह करीब 12% नीचे भी आया है। इस स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 19,149.80 रुपए है, जो उसने 19 दिसंबर, 2024 को छूआ था। 52 वीक का लो लेवल 12,326.60 रुपए है, जहां ये 7 अप्रैल, 2025 को पहुंचा था।

इस बार भी अच्छे की उम्मीद?

पिछले रिकॉर्ड को यदि देखें तो इन शेयरों के दिसंबर में अच्छा करने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मार्केट की दिशा तमाम फ़ैक्टर्स पर निर्भर करती है। यदि बाजार के लिए स्थिति अनुकूल रही और इन कंपनियों से जुड़ी कोई बुरी खबर सामने नहीं आई, तो शेयर पिछला रिकॉर्ड दोहरा भी सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)