1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market: शेयर बाजार में हरियाली, IndusInd Bank के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी

Today Share Market: आरबीआई द्वारा बैंक के मजबूत पूंजीकरण और वित्तीय स्थिरता के बारे में जमाकर्ताओं को आश्वस्त करने के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5% की वृद्धि हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 17 Mar 2025, 11:08 AM IST

IndusInd Bank Share: होली के बाद, यानी 17 मार्च 2025 को, भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर खुला, और निफ्टी 22,450 के पार पहुंच गया। इस तेजी में IndusInd Bank के शेयरों में भी 5% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह तेजी RBI के उस बयान के बाद आई, जिसमें बैंक की पूंजीकरण और जमा स्थिति को लेकर आश्वासन दिया गया था। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा, और शेयर की कीमत में उछाल आया।

उतार चढ़ाव में शेयर

हाल के दिनों में IndusInd Bank के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कुछ दिनों पहले बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में कुछ गड़बड़ियों की जानकारी दी थी, जिसके चलते इसके शेयरों में 27% तक की बड़ी गिरावट आई थी। इस गड़बड़ी से बैंक के मुनाफे पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये का असर पड़ने का अनुमान है, और कई ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की थी।

RBI ने दिया आश्वासन

RBI के हालिया आश्वासन के बाद, बाजार में सकारात्मक माहौल बना, और IndusInd Bank के शेयरों में तेजी देखी गई। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझानों पर नजर रखें और किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

ग्रीन जॉब में 10 कंपनियां

शेयर बाजार में आई तेजी के दौरान लार्जकैप कंपनियों में IndusInd Bank के शेयर 4.67% की उछाल के साथ 703.50 रुपये पर कारोबार करते दिखे। इसके साथ ही अन्य प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। Bajaj Finserv के शेयर 3.10%, M&M के शेयर 2.39%, Bajaj Finance के शेयर 2.38%, Adani Ports के शेयर 2.10%, SunPharma और Tata Motors के शेयर 2-2%, Maruti के शेयर 1.50%, और Zomato के शेयर 1.45% की तेजी के साथ बाजार में मजबूती दिखाते नजर आए। वहीं, HDFC Bank का शेयर भी सकारात्मक रुख के साथ हरे निशान में कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें : Gold Vs Platinum: क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट?