
Tesla car
नई दिल्ली। सेंट्रल कंट्रोल्ड वाहन सेवा ( Centre-controlled Vahan Sewa ) संस्था से मंजूरी मिलने के बाद इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक टेस्ला ( Tesla Inc ) भारत में अपने कारों की लॉन्चिंग के करीब पहुंच गई है। टेस्ला को भारत में अपने 4 मॉडल बनाने या उन्हें आयात करने की इजाजत टेस्टिंग एजेंसी ने दी है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार टेस्ला ने इस बात को सर्टिफाइड किया है कि उसकी गाड़ियां भारतीय सड़कों के अनुकूल है और फर्राटा भरने के लिए तैयार है। टेस्टिंग के दौरान कंपनी की गाड़ियां प्रदूषण उत्सर्जन और सेफ्टी के लिहाज से भारतीय बाजार के अनुकूल पाई गई हैं।
टेस्ला की चार इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल वाई के दो-दो वेरिएंट भारत में जल्द ही अपनी कार की लॉन्चिंग इंडिया में कर सकती है। लेकिन इससे पहले कंपनी केंद्र सरकार से आयात शुल्क में कटौती चाहती है।
ये है मॉडल 3 और मॉडल Y की कीमत
Tesla मॉडल 3 की कीमत 41,200 डॉलर और मॉडल Y की कीमत 38,700 डॉलर है। 2020 में टेस्ला की इन दोनों कारों की बिक्री कंपनी के टर्नओवर का 90 फीसदी था। वहीं शेष टर्नओवर में कंपनी की मॉडल X और मॉडल I कार की सेल हुई थी।
इन कारों को देगी टक्कर
टेस्ला ( Tesla ) की इलेक्ट्रिक कारें भारत में ऑडी ई-ट्रॉन, एमजी जेडएस ईवी, और हुंडई, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और जैसी अन्य कंपनियों के अलावा टाटा नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी को टक्कर देगी।
यहां पर है कारखाना लगाने की तैयारी
जुलाई 2021 में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कहा था कि अगर इलेक्ट्रिक कारों को अच्छी रिस्पांस मिली तो कंपनी भारत में एक कारखाना स्थापित करने को तैयार है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ( ROC ) के साथ फाइलिंग के मुताबिक टेस्ला ने कर्नाटक में टेस्ला इंडिया मोटर्स के नाम से अपनी भारत में अपनी एक इकाई भी पंजीकृत कराई है।
इससे पहले चर्चा ये थी कि टेस्ला ने तीन भारतीय ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं के साथ साझेदारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने सोना कॉमस्टार, संधार टेक्नोलॉजीज और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों से विंडशील्ड, सब-असेंबली, इंस्ट्रूमेंट पैनल और अन्य वस्तुओं जैसे भागों को बनाने के लिए तीन भारतीय ऑटो घटकों के आपूर्तिकर्ताओं के साथ करार किया था।
Updated on:
31 Aug 2021, 9:41 PM IST
Published on:
31 Aug 2021, 9:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.