
नई दिल्ली। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल उसकी नीतियों और नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण प्रति सेकेंड लगभग 100 ‘बुरे’ (स्कैम) विज्ञापनों को हटा रही है और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए जल्द ही प्रमाणन कार्यक्रम शुरू करेगी। द वाल स्ट्रीट जर्नल की यह रिपोर्ट कि ‘स्कैमर एप्पल इंक जैसी कंपनियों के लिए सर्च एड की खरीदारी कर रहे हैं’ प्रकाशित होने के बाद गूगल ने शनिवार को कहा कि वह स्कैमर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।