
ई-वॉलेट्स विभिन्न कंपनियों की ओर से दिया गया एक प्रकार का ऐसा इलेक्ट्रॉनिक बटुआ है जिसका ऑनलाइन-ऑफलाइन बाजार में खरीदारी या अन्य सेवाओं में लेनदेन के लिए उपयोग किया जा सकता है।
इनमें नेट बैंकिंग या क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए जरूरत के मुताबिक, अमाउंट जमा किया जा सकता है। इसका फायदा यह है कि आपको छोटी-बड़ी खरीदी या सेवाओं के भुगतान के लिए नकदी रखने की जरूरत नहीं होगी।
इनमें कार्ड की जानकारियां सेव करने की सुविधा भी होती है जिससे आपको बार-बार ढेर सारी जानकारियां जैसे कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर का नाम आदि भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फिलहाल बाजार में पेटीएम, मोबिक्विक, ऑक्सीजन के समेत कई तरह के ई-वॉलेट मौजूद हैं।
Published on:
27 Dec 2016 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
