
Jio Coin by Reliance: देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी (Telecom Company) रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ा कदम लिया है। इन दिनों Jio Coin मार्केट में हॉट टॉपिक बना हुआ है। कंपनी ने Jio Coin नामक अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) लॉन्च की है, जो पॉलीगॉन (Polygon) ब्लॉकचेन (Blockchain) पर आधारित है। यह एक रिवॉर्ड-बेस्ड डिजिटल करेंसी (Reward Based Currency) है, जिसका उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था (Digital Economy) को बढ़ावा देना और उपयोगकर्ताओं को उनके इंटरनेट उपयोग के बदले रिवॉर्ड देना है। लेकिन हर किसी के ज़ेहन में यही सवाल बार-बार उठ रहा है कि एक जियो क्वाइन की कीमत आखिर है कितनी। और किस तरह से हम क्वाइन को फ्री में कमा सकते हैं।
किसी के भी लिए सबसे पहले यह जानना बेहद जरुरी है कि आखिर जिओ कॉइन है क्या। जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है फिलहाल इसे क्रिप्टोकरेंसी कहना सही नहीं है। एथेरियम या फिर बिटकॉइन जैसे ब्लॉकचेन पावर्ड क्रिप्टोकरेंसी के बजाय रिलायंस जियो का ये क्वाइन एक रिवॉर्ड टोकन या फिर कह लीजिए कि डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट के रूप में ज्यादा जुड़ा है।
अभी Jio Coin को सीधे खरीदा नहीं जा सकता। जियो क्वाइन कमाने के लिए JioSphere ऐप को फोन में इंस्टॉल करें, ये ऐप एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऐप पर अकाउंट बनाएं और ऐप को यूज करना शुरू करें। जैसे-जैसे आप इस ऐप को इस्तेमाल करते जाएंगे धीरे-धीरे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में क्वाइन मिलने लगेंगे जो ऐप में दिए Polygon वॉलेट में एड हो जाएंगे।
Jio Coin एक रिवॉर्ड टोकन है जो मोबाइल रिचार्ज, JioMart और रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर शॉपिंग और रिलायंस गैस स्टेशन, JioCinema, और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
फिलहाल कंपनी ने जियो क्वाइन की कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन बिजनेस एनालिस्ट का ऐसा अनुमान है कि एक टोकन की कीमत 0.50 डॉलर (लगभग 43.30 रुपए) से शुरू हो सकती है।
जियो कॉइन को लेकर सबसे बड़ा भ्रम यह है कि इसे क्रिप्टोकरेंसी माना जा रहा है, लेकिन वास्तव में यह एक डिजिटल रिवॉर्ड सिस्टम है। आइए जियो कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के बीच मुख्य अंतर को समझते हैं –
यह क्रिप्टोग्राफ़ी की पहली स्थापित डिजिटल करेंसी थी। बिटकॉइन ने कई तरह के इतिहास रचे हैं।
सामने आई जानकारी के मुताबिक बिटकॉइन की असली पहचान कभी सामने नहीं आई है। बिटकॉइन सॉफ़्टवेयर ओपन सोर्स है, जिसका मतलब है कि कोई भी इसे मुफ़्त में देख सकता है, इस्तेमाल कर सकता है, या उसमें बदलाव कर सकता है। बिटकॉइन की कीमत भावनाओं से प्रभावित होती है।
Updated on:
3 Mar 2025, 11:39 AM IST
Published on:
3 Mar 2025, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.