नॉन-वेज मिल्क यानी वे डेयरी प्रोडक्ट्स जो ऐसे पशुओं के हैं, जिनको मांस खिलाया जाता है। अमेरिका के एक दैनिक अखबार द सिएटल टाइम्स ने "पशु आहार अक्सर एनिमल पार्ट्स का मिश्रण होता है" हेडलाइन के साथ लिखा, 'गायों को अभी भी ऐसा खाना देने की अनुमति है, जिसमें सूअर, मछली, मुर्गे, घोड़े, यहां तक कि बिल्ली या कुत्ते के पार्ट्स भी शामिल हो सकते हैं। मवेशियों को प्रोटीन के लिए सूअर और घोड़े का खून भी दिया जाता है। इसके अलावा मोटा होने के लिए Tallow दिया जाता है, जो एनिमल पार्ट्स से बनी सख्त वसा होती है।'