
Who is Manoj Modi person who is considered right hand of Mukesh Ambani, Earned 14 thousand crores in the last 24 hours
गौतम अदानी के Adani Group और मुकेश अंबानी की रिलायंस की सफलता के पीछे Modi का हाथ होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन आज हम एक ऐसे मोदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मुकेश अंबानी आंख मूंदकर विश्वास करते हैं। किसी भी फैसले के पहले खुद मुकेश अंबानी उन्हीं से सलाह लेते हैं। रिलायंस के हर छोटे बड़े प्रोजेक्ट को सफल बनाने में उनका अहम योगदान रहता है, जिनका नाम है मनोज मोदी (Manoj Modi)। ये मुकेश अंबानी का राइट हैंड माने जाते हैं। रिलायंस ग्रुप को लीड करने वाले परिवार की बात की जाए तो मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी है, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के फैसलों में अहम रोल मनोज मोदी का होता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में MM नाम से जाने जाते हैं मनोज मोदी
मनोज मोदी लगभग न के बराबर ही मीडिया कवरेज में आते हैं। यही कारण है कि उनके बारे में देश और दुनिया में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के फैसलों में इनका ही दिमाग चलता है और ये मुकेश अंबानी को सलाह देते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंदर मनोज मोदी MM के नाम से जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मनोज मोदी और मुकेश अंबानी इंजीनियरिंग कॉलेज के क्सालमैट रहे हैं। तभी से ये दोनों दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली है।
वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं मनोज मोदी
मनोज मोदी के पास लंबे समय तक रिलायंस इंडस्ट्रीज में कोई भी पद नहीं था, लेकिन बिना पद के भी वह कंपनी के CEO को बराबर ओहदा रखते थे। वर्तमान में वह रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के डायरेक्टर हैं, लेकिन अभी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनके ओहदे में कोई कमी नहीं आई है।
बीते 24 घंटों में मुकेश अंबानी ने की 14 हजार करोड़ की कमाई
बीते 24 घंटों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है, जिसको भारतीय करेंसी में बदलने पर लगभग 14043 करोड़ रुपए होता है। पिछले 24 घंटों में की गई इस कमाई के बदौलत मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए। वर्तमान में वह 83.1 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो इससे पहले 12वें स्थान पर थे।
Published on:
09 Feb 2023 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
