8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत पर्यटन देशों की सूची में टॉप‑10 में शामिल, इन 10 वजहों से दुनिया में बना आकर्षण का केंद्र

India top 10 tourism countries 2025: भारत को सन 2025 में दुनिया के टॉप‑10 पर्यटन देशों में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jul 11, 2025

India top 10 tourism countries 2025

भारत पर्यटन देशों की सूची में टॉप‑10 में शामिल। (फोटो क्रेडिट: एएनआई.)

India top 10 tourism countries 2025: विश्व यात्रा व पर्यटन परिषद (WTTC) की ताज़ा रिपोर्ट में भारत को दुनिया की टॉप‑10 पर्यटन अर्थव्यवस्थाओं (Top 10 travel countries WTTC) में शामिल किया गया है। सन 2025 में भारत (India tourism ranking 2025) ने 8वां स्थान हासिल कर लिया है। यह स्थान भारत की कोविड के बाद की तेज़ रिकवरी और पर्यटन क्षेत्र में हुए व्यापक विकास का प्रमाण है। भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से जोर पकड़ रही है। सन 2024 में भारत में विदेशी यात्रियों ने तकरीबन 3,10,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया, जो महामारी से पहले के स्तर से भी ऊपर है। वहीं घरेलू यात्रियों ने 15 लाख 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किया, जो 2019 के मुकाबले 22% अधिक है। WTTC का अनुमान है कि 2025 तक यह खर्च लगभग 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, पर्यटन और यात्रा क्षेत्र का योगदान 2024 में भारत की GDP (India travel growth reasons) का 6.6% यानी करीब 21 लाख करोड़ रुपये रहा। WTTC का अनुमान है कि 2025 में यह 22 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2035 तक यह सेक्टर 42 लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमिक वैल्यू (Incredible India tourism boom) तक पहुँच सकता है, जिससे लगभग 6.4 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। भारत टॉप‑10 में शामिल होने की ये हैं वजह :

1. कोविड के बाद तेज़ रिकवरी – भारत ने पर्यटन में सबसे तेज़ रिकवरी दर्ज की।

2. घरेलू यात्रा में ज़बरदस्त वृद्धि – भारतीय यात्रियों ने रिकॉर्ड ₹15.5 ट्रिलियन खर्च किए।

3. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की वापसी – विदेशियों का खर्च 2025 में ₹3.2 ट्रिलियन तक पहुंचा।

4. पर्यटन का GDP में बड़ा योगदान – सेक्टर ने 6.6% तक जीडीपी में हिस्सा दिया।

5. इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार – एयरपोर्ट, होटल और सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा निवेश हुआ।

6. फिल्म और सोशल मीडिया प्रभाव – बॉलीवुड और ट्रैवल व्लॉग्स से भारत को मिला ग्लोबल स्पॉटलाइट।

7. मोदी की 'अतुल्य भारत' योजना ने भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को वैश्विक मंच पर मज़बूती से प्रस्तुत किया है।

8. नीति और निवेश सुधार – सरकार ने निजी और विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया।

9. भारत की वीजा पॉलिसी ने E-Visa जैसी सुविधाओं के जरिए विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान और तेज़ बना दिया है।

10. भारत की मेडिकल फैसिलिटी ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया है, जिससे लाखों विदेशी मरीज इलाज के लिए भारत आ रहे हैं।

भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ

भले ही भारत पर्यटन के मामले में आगे बढ़ा है, लेकिन WTTC ने कुछ ज़रूरी सुधारों की ओर इशारा किया है:

कम निवेश और पर्यटन प्रचार में कमी भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पीछे कर सकते हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग में सुधार की सख्त ज़रूरत है।

WTTC की CEO जूलिया सिम्पसन का बयान

“भारत में वह सब कुछ है जो इसे दुनिया की सबसे आकर्षक यात्रा अर्थव्यवस्थाओं में बना सकता है। लेकिन अब इसे बेहतर ढंग से प्रचारित करने का समय है।”

बेहतर प्रचार और निवेश से भारत को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता

बहरहाल भारत की ट्रैवल इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है। भारत अब टॉप‑10 टूरिज्म देशों में शामिल हो गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा दोनों क्षेत्रों में तेज़ ग्रोथ देखने को मिल रही है। अगले 10 वर्षों में यह क्षेत्र दोगुना आर्थिक योगदान और लाखों नौकरियाँ दे सकता है। बेहतर प्रचार और निवेश से भारत को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है।