
Investment in NPS
मैं एक वर्किंग प्रोफेशनल हूं, मैं यह जानना चाहता हूं कि हर महीने 50,000 रुपए राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (एनपीएस) में निवेश करता हूं तो मुझे रिटायरमेंट पर कितना रिटर्न मिल सकता है। - उमेश शर्मा
एनपीएस में निवेश करना उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कम जोखिम के साथ रिटायरमेंट की योजना बनाना चाहते हैं। निजी क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने वालों के लिए यह एक वरदान की तरह है। इसमें निवेश करने पर 80% के तहत टैक्स छूट भी पा सकते हैं। इसलिए इस योजना में निवेश का विचार कर सकते हैं। इसमें निवेश करना आय सुनिश्चित करने का समझदार तरीका है।
30 के उम्र से निवेश पर
अगर आप 30 साल की उम्र से हर महीने 50 हजार रुपए का निवेश करते हैं, तो 30 साल बाद आपको कुल 1.8 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। 10% की औसत रिटर्न के हिसाब से यह राशि 60 साल की उम्र तक 11.39 करोड़ रुपए तक बढ़ जाएगी।
इतनी होगी पेंशन
एनपीएस में निवेश से प्राप्त राशि में से 60% हिस्सा (6.83 करोड़ रुपए) एकमुश्त निकाल सकते हैं, और बाकी 40% (4.55करोड़ रुपए) को मासिक पेंशन में निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको हर महीने 2.27 लाख रुपए की पेंशन मिलती रहेगी।
NPS का एक हिस्सा इक्विटी में जाता है। इसमें अन्य पारंपरिक कर-बचत निवेशों की तुलना में बहुत अधिक रिटर्न देता है।अगर रिटर्न से खुश नहीं हैं, तो आप अपने फंड मैनेजर को बदल सकते हैं।
Updated on:
20 Sep 2024, 2:20 PM IST
Published on:
20 Sep 2024, 2:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.