7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो कैश एंड कैरी ने एनसीआर में खोला एक और स्टोर, ग्राहकों को एेसे मिलेगा सस्ता सामान

इस स्टोर से ग्राहक ताजे फल और सब्जियां भी खरीद सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Cash and Carry

मेट्रो कैश एंड कैरी ने एनसीआर में खोला एक और स्टोर, ग्राहकों को एेसे मिलेगा सस्ता सामान

नई दिल्ली। संगठित थोक विक्रेता कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया ने दिल्ली एनसीआर में विस्तार करते हुए गाजियाबाद में अपना तीसरा मेट्रो होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर लांच करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि यह गाजियाबाद का पहला और दिल्ली एनसीआर का तीसरा स्टोर है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद मेदिरत्ता ने इस स्टोर का उद्घाटन किया। मेदिरत्ता ने कहा कि नया स्टोर भारत में मेट्रो का 27वां और उत्तर प्रदेश में तीसरा होलसेल स्टोर है जो 39,000 वर्गफीट में फैला है। यह स्टोर शहर में 37,500 पंजीकृत ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा, इनमें 11000 व्यापारी एवं किराना, होटल एवं रेस्त्रां मालिक, कैटेरर्स (होरेका); सर्विसेज, कंपनी एवं ऑफिसेज (एससीओ) और स्वरोजगार पेशेवर शामिल हैं। गाजियाबाद के साथ ही यह स्टोर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, पिलखुआ आदि जैसे पड़ोसी बाजारों के ग्राहकों के लिए भी उपयोगी होगा।

स्टोर में छह हजार से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध

उन्होंने कहा कि इस स्टोर में खाद्य एवं गैर खाद्य क्षेत्र के छह हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मेट्रो जहां भी निवेश करता है तो स्थानीय स्तर पर 500 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को ताजे फलों एवं सब्जियां भी इस स्टोर में मिलेंगे। ‘डायरेक्ट फार्म प्रोग्राम’ के हिस्से के तौर पर कंपनी के पास पानीपत, हरियाणा में फार्मर कलेक्शन सेंटर है और यह 200 से अधिक पड़ोसी किसानों से गाजियाबाद स्टोर की ताजा जरूरतों को पूरा करता है।

इन शहरों में हैं कैश एंड कैरी के स्टोर

कंपनी ने वर्ष 2003 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। वर्तमान में यह कंपनी मेट्रो होलसेल के नाम से 27 होलसेल वितरण केंद्रों का संचालन करती है। उनमें छह बेंगलुरू, चार हैदराबाद, दो मुंबई और दिल्ली और एक-एक कोलकाता, जयपुर, जालंधर, जिरकपुर, अमृतसर, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, लखनऊ, मेरठ, नासिक और गाजियाबाद शामिल हैं।