इस एप में रिमोट शूटिंग और कैमरा सेटिंग एडजस्ट करने का भी फीचर है। इससे आप सेल्फी और ग्रुप ट्रायपॉड शॉट आसानी से ले सकते है। इनमें कैनन का DIGIC 4+ इमेज प्रोसेसर, फुल-HD (1920x1080) 30fps वीडियो शूटिंग, 9-प्वाइंट फेस-डिटेक्शन ऑटोफोकस, 3fps बर्स्ट शूटिंग मोड और 100-6400 ISO रेंज है। EOS 1500D में 3-इंच LCD स्क्रीन और EOS 3000D में 2.7 इंच की स्क्रीन दी गई है।