10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nokia 9 होगा 2018 का सबसे शानदार फोन! इसमे होंगे 4 कैमरे

Nokia 9 स्मार्टफोन में दो कैमरे आगे और दो कैमरे पीछे दिए जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Dec 2017, 1:06 PM IST

nokia 9

नोकिया मोबाइल फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी नए साल में सबसे अलग करने जा रही है। यह कंपनी अब अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 9 लॉन्च कर रही है जो साल 2018 का सबसे शानदार हैंडसेट हो सकता है। इस हैंडसेट को हाल ही में एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर आई थी। इस फोन के बारे में अब पता चला है कि Nokia 9 नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफान है जिसमें 4 कैमरे दिए जा रहे हैं। इनमें से 2 कैमरे आगे और 2 कैमरे पीछे की तरफ दिए जा रहे हैं। इस स्मार्टफोन में दो 5 मेगापिक्सल के इमेज सेंसर होंगे। यह बात हाल ही में इस फोन की लीक हुई तस्वीर में सामने आई है।

ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप
हाल ही में एफसीसी लिस्टिंग से नोकिया 9 में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने के बारे में पता चला था। लेकिन इस लिस्टिंग में एक Chicony CKACE16 मॉड्यूल दिख रहा है जो अब ड्यूल कैमरा सिस्टम में आता है। वहीं, ताइवान की एक वेबसाइट के अनुसार इस मॉड्यूल में दो 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस इमेज सेंसर हैं जो फुल एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाले है। इस ड्यूल कैमरा सेटअप में एक कैमरा अपर्चर एफ/2.4 लेंस और दूसरा अपर्चर एफ/2.0 लेंस के साथ है। इस डुअल कैमरा मॉड्यूल वाले नोकिया 9 में सेल्फ-पोर्ट्रेट शॉट लेने की क्षमता है। यह ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी, वाइड अपर्चर के साथ आ रहा है। इसके फ्रंट कैमरे से बेहतर क्वालिटी के साथ वीडियो चैट की जा सकेगी और यह 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला है।

ये भी होंगे खास फीचर्स
अब तक आई जानकारियों के अनुसार यह माना जा रहा है कि नोकिया 9 के दुनियाभर में 3 वेरिएंट में उतारा जाएगा। इस फोन को TA-1042 मॉडल नंबर के साथ चीन की 3सी साइट पर देखा गया था। जबकि TA-1005 मॉडल नंबर के साथ इसका एक वेरिएंट एफसीसी पर हाल ही में लिस्ट हुआ था। इसके सबसे लेटेस्ट वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज व एंड्रॉयड 8.0 ओरियो चलता है। इस लिस्टिंग से यह भी पुष्टि भी होती है कि Nokia 9 में एक 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जा रहे हैं। इसमें पीछे की तरफ 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जा रहे हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3250 एमएएच की पावरफुल बैटरी होगी। खबर है कि इस फोन को 19 जनवरी को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018) भी लॉन्च किए जाएंगे।