नई दिल्ली: अब तक आपने कई सारे कैमरों के बारे में सुना होगा जिनमें अलग-अलग फीचर्स दिए जाते हैं, इन्हीं फीचर्स की वजह से लोग कैमरों को खरीदते हैं और उनसे तस्वीर खींचते हैं। ये कैमरे इंसान के शरीर के ऊपर की तस्वीर खींचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नामी कंपनी ने ऐसा कैमरा लॉन्च कर दिया था जो कपड़ों के अंदर तक देख सकता है हालाकि यह कैमरा गलती से इजात हुआ था लेकिन इसके मार्केट में आने के बाद हड़कंप मच गया था।