108 ग्राम वज़न वाले इस कैमरे का डायमेंशन 3.0 x 0.5 x 2.7 है। कैमरे के दोनों साइड पर 190 डिग्री के वाइड एंगल फिशआई लैंस दिए गए हैं, जो 360 डिग्री फोटो कैप्चर करने में मदद करते हैं। वहीं, डिवाइस के लैंस के ऊपर कैमरा आइकन दिया गया है जिसके ऑन होने पर कैमरा आइकन का लाइट ऑन होता है और अगर वीडियो मोड ऑन है, तो वीडियो आइकन का लाइट ऑन होता है। साथ ही साइड में 'बैटरी' का भी आइकन है। इस कैमरे की फ्रेेम एल्यूमिनियम से बनी हुई है।