रेनॉल्ट ( Renault ) साल के अंत में ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। इसमें ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस, नकद डिस्काउंट और फ्री वारंटी जैसे कई फायदे मिलेंगे।
रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid )
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड में 999 सीसी की इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली ये रेनॉल्ट क्विड सिर्फ 13.09 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये रेनॉल्ट क्विड 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। रेनॉल्ट क्विड की खरीद पर 6500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
रेनॉल्ट डस्टर ( Renault Duster )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1461 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ 5 और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टार्क जनरेट करता है। रेनॉल्ट क्विड की खरीद पर 85 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस एसयूवी के बेस मॉडल पर लगभग 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
रेनॉल्ट कैप्चर ( Renault Captur )
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेनोल्ट कैप्चर के पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर इंजन है जो 106 बीएचपी की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट 5 मैनुअल स्पीड गियरबॉक्स से लैस होकर आता है। और इसके डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 248 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल स्पीड गियरबॉक्स से लैस होकर आता है। रेनॉल्ट कैप्चर की खरीद पर 2 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।