4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Citroen C3 Aircross की बुकिंग्स इस दिन से होगी शुरू, बन सकती है सबसे किफायती फैमिली कार

Citroen C3 Aircross के साथ फ्रांसीसी कंपनी का भारत के लिए यह चौथा मॉडल है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से रहने वाला है।

2 min read
Google source verification
citroen_c3_aircross_2.jpg

Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross Booking की बुकिंग्स इस महीने 15 तारीख से शुरू होने जा रही है। लेकिन अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह एक किफायती गाड़ी के रूप में आएगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमतों का ऐलान अक्टूबर में किया जा सकता है। किफायती होना इसकी एक बड़ी खूबी साबित हो सकती है। Citroen C3 Aircross के साथ फ्रांसीसी कंपनी का भारत के लिए यह चौथा मॉडल है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से रहने वाला है। कंपनी इसे 5 सीटर और 5+2 सीटर में लेकर आई है।



डिजाइन और स्पेस

नई सिट्रोन C3 एयरक्रॉस मौजूदा हैचबैक मॉडल का लंबा वर्जन नज़र आता है लेकिन इसमें कुछ बदलाव किये गये हैं जिससे यह हैचबैक से अलग भी नज़र आती है। यह दिखने में बेहद प्रैक्टिकल जान पड़ती है। इस एसयूवी में 200mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है और यह नज़र भी आता है। खास बात यह है कि इसमें आपको 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस का इंटीरियर कई सारी खूबियों के साथ आता है। इसका इसका ड्यूल टोन डैशबोर्ड सी3 हैचबैक की तरह ही लगता है। इसमें आपको 10.2-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है जोकि हैचबैक से लिया गया है। गाड़ी में आपको अच्छा स्पेस मिल जाता है।


इंजन और परफॉरमेंस:

परफॉरमेंस के बारे में बात करने से पहले एक नज़र नई सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस के इंजन पर तो इसमें लगा है 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जोकि 110PS की पावर और 190 Nm का टार्क देता है और यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 18.5 किलोमीटर तक की माइलज ऑफर करती है।


डायमेंशन की बात करने तो इसकी लंबाई 4300mm, चौड़ाई 1796 mm, ऊंचाई 1654 mm और व्हीलबेस 2671mm है। इस एसयूवी का Boot रेंज 444 से 511 लीटर तक जाता है, जो कि सीटिंग कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करता है। सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस का इंटीरियर कई सारी खूबियों के साथ आता है। इसका इसका ड्यूल टोन डैशबोर्ड सी3 हैचबैक की तरह ही लगता है। इसमें आपको 10.2-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है जोकि हैचबैक से लिया गया है। 9 लाख के आस-पास इसकी कीमत शुरू हो सकती है।