4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Datsun का ईयर एंड धमाका: इन गाड़ियों पर मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट

Discounts On Datsun Cars: डैटसन के ईयर एंड धमाके से इस महीने कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर बम्पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में नए साल से पहले कम खर्च में नई डैटसन कार घर लाने का यह शानदार मौका है।

2 min read
Google source verification
datsun-go.jpg

Datsun offering big discounts this month

नई दिल्ली। डैटसन इंडिया (Datsun India) दिसंबर महीने में अपने 'ईयर एंड धमाका' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। इस ईयर एंड धमाके के साथ कंपनी देशभर में अपनी कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर बम्पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स दे रही है। ये डिस्काउंट ऑफर्स 40,000 रुपये तक के हैं। ऐसे में नए साल से पहले कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ये बम्पर ईयर एंड डिस्काउंट और ऑफर्स ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा है। हालांकि कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले ये ऑफर्स स्‍थान, मॉडल्‍स, वैरिएंट्स और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, पर फिर भी ग्राहकों को कम खर्च में कार खरीदने का मौका मिलेगा। ऐसे में लोग अपने नज़दीकी डैटसन डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर जाकर इन बेहतरीन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और अपने घर साल के आखिरी महीने में एक नई कार ला सकते हैं। लेकिन जल्दी, क्योंकि यह ऑफर सिर्फ दिसंबर 2021 के लिए ही उपलब्ध है।



आइए एक नज़र डालते है डैटसन के उन कार मॉडल्स पर, जिनपर कंपनी की तरफ से डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Datsun Go


कंपनी की तरफ से लोकप्रिय मॉडल डैटसन गो पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज बोनस सिर्फ NIC अधिकृत डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर ही मिलेगा।

Datsun Go+


कंपनी की तरफ से डैटसन गो+ मॉडल पर भी 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि गो मॉडल की ही तरह गो+ पर भी एक्सचेंज बोनस सिर्फ NIC अधिकृत डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर ही मिलेगा।

Datsun redi-Go


कंपनी की सबसे लोकप्रिय हैचबैक डैटसन रेडी गो पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही अगर आप इस हैचबैक को ऑनलाइन बुक करते है, तो एक्स्ट्रा 5,000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट भी मिलेगा।