कार

एयरबैग में खराबी की वजह से होंडा ने रिकॉल की 190578 कारें

रिकॉल की गई इन कारों में होंडा सिटी, जैज, सिविक, सीआर-वी तथा एकोर्ड शामिल हैं

2 min read
Jul 15, 2016
Honda Cars
नई दिल्‍ली। होंडा कार इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी 190578 कारों को रिकॉल करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक इन कारों के फ्रंट एयरबैग इनफ्लेटर में गड़बड़ी हैं, जिसकी वजह से इन्हें फ्री में बदला जाएगा। ये एयरबैग टकाटा कंपनी ने बनाए हैं। इससे पहले भी टकाटा एयरबैग में गड़बड़ी के चलते कई कंपनियां रिकॉल कर चुकी हैं।

इन कारों को किया रिकॉल
होंडा कार ने कहा कि इस रिकॉल में पुराने संस्‍करण की 22483 एकोर्ड, 514 सीआर-वी, 13605 सिविक, 137270 सिटी और 15706 जैज कारें शामिल हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह रिकॉल होंडा की वैश्विक रिकॉल अभियान का हिस्‍सा है और उसें टकाटा फ्रंट एयरबैग इनफ्लेटर्स में गड़बड़ी की आशंका है।

फ्री में बदला जाएगा एयरबैग
कंपनी ने कहा कि टकाटा एयरबैग को पूरे देशभर में होंडा कार डीलरशिप के यहां चरणबद्ध ढंग से बदला जाएगा। इसके लिए कंपनी ओर से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा यानी यह सर्विस फ्री में दी जाएगी। सीआर-वी और सिवि‍क के लिए यह अभियान तुरंत प्रभाव से शुरू किया जा रहा है, जबकि अन्‍य प्रभावित कार मॉडल्स में इनफ्लेटर्स को सितंबर 2016 से बदलना शुरू किया जाएगा। कंपनी इसके लिए ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगी। कंपनी यह रिकॉल का काम कई चरणों में पूरा करेगी।खराब एयरबैग की वजह से दुनिया भर में लाखों गाडिय़ां वापस मंगाई गई हैं। खामी वाले ये एयरबैग जापान की टकाटा कॉर्प ने बनाए हैं।


ये कंपनियां भी कर चुकी है रिकॉल
होंडा के अलावा एयरबैग में खराबी पाए जाने के लिए कारों रिकॉल करने वाली कंपनियों में फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, क्रिसलर, डेमलर ट्रक, जनरल मोटर्स, मित्शुबिशी, निसान, टोयोटा भी शामिल हैं। एयरबैग की इस गड़बड़ी को 13 मौतों और 100 लोगों के घायल होने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
Published on:
15 Jul 2016 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर