5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 Airbags के साथ नई Hyundai Grand i10 NIOS भारत में इस दिन होगी लॉन्च, सिर्फ 11000 में करें बुक

  हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) अपनी छोटी कार New Grand i10 NIOS को भारत में 20 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार होगी जिसमें 6 एयरबैग्स मिलेंगे  

2 min read
Google source verification
grand_i10_nios_1.jpg

देश की प्रमुख कार निर्मता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का फोकस अब पूरी तरफ सेफ्टी पर है। और यदि वजह है कि कंपनी की आने वाली कारों में आपको 6 एयर बैग्स देखने को मिलने वाले हैं। इसकी शुरुआत हुंडई अपनी छोटी कार New Grand i10 NIOS से कर रही है। हुंडई ने अभी हाल ही में नए मॉडल की तस्वीरें जारी करते हुए इसकी बुकिंग ओपन कर दी थी, और आज कंपनी ने घोषणा की है कि 20 जनवरी को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा और उसी दिन इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा।

अब चूंकि नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स की भरमार होने जा रही है, लिहाजा इसकी कीमत भी मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा होने की उम्मीद भी है। नई Grand i10 NIOS मॉडल की बुकिंग्स शुरू हो गई है, अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे है तो आप 11,000 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं, बुकिंग के लिए आप हुंडई डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं...आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ नया मिलने वाला है...


6 एयरबैग्स समेत 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

इस बार हुंडई ने नई Grand i10 NIOS में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। कार में 6 एयरबैग्स समेत 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है ताकि ग्राहकों को इसमें पूरी सेफ्टी मिले, इन सेफ्टी फीचर्स में 8 ऐसे फीचर्स भी जो फर्स्ट इन सेगमेंट हैं... आइये एक नज़र इन फीचर्स पर डालते हैं...


फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स


नए सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़ें: 4 मीटर से कम लंबी Maruti Suzuki Jimny 5 डोर भारत में हुई लॉन्च, लेकिन इन दिन होगा कीमत का खुलासा


CNG ऑप्शन भी मिलेगा

नई Grand i10 NIOS में 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देगा, यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और MT&AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा यह कार CNG ऑप्शन में भी आएगी लेकिन इसमें पावर और टॉर्क में थोड़ा फेरबदल होगा। कार का इंजन पहले वाले मॉडल में भी लगा हुआ था जोकि परफॉरमेंस के मामले में काफी पसंद किया था। नए मॉडल की कीमत 30-40 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।