1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahindra Bolero नए डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ हुई लॉन्च, नए फीचर के बाद कीमत हुई इतनी

Mahindra Bolero को कंपनी ने नए सेफ़्टी फीचर के साथ अपडेट किया है, जिससे ये गाड़ी पहले से और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई है। हालांकि नए फीचर को जोड़े जाने के बाद इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है।

2 min read
Google source verification
mahindra_bolero_dual_airbag-amp.jpg

Mahindra Bolero Front Airbag

Mahindra Bolero को कंपनी ने नए अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च किया है। अब नई बोलेरो पहले से और भी ज्यादा सेफ हो गई है, कंपनी ने इस फ्रंट डुअल एयरबैग को शामिल किया है। नए फीचर्स को जोड़े जाने के साथ ही Bolero की कीमत 8.85 लाख रुपये से लेकर 9.86 लाख रुपये के बीच हो गई है। ये दोनों कीमत एक्स-शोरूम, मुंबई के अनुसार दी गई है। फ्रंट पैसेंजर-साइड एयरबैग को समायोजित करने के लिए इंटीरियर को थोड़ा अपडेट किया गया है।


Mahindra Bolero कुल तीन वेरिएंट्स में आती है, जिसमें बी4, बी6 और बी6 (ऑप्शनल) शामिल है। सेफ़्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, को-ड्राइवर ऑक्यूपमेंट डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है, जो कि सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं।

यह भी पढें: Mukesh Ambani ने खरीदी देश की सबसे महंगी गाड़ी, VIP नंबर '0001' के लिए खर्च किए 12 लाख

इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का mHawk डीज़ल इंजन दिया गया है जो कि 75 BHP की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। 7 सीटों के साथ आने वाली ये एमपीवी सामान्य तौर पर 16 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।


इसके केबिन में ब्लैक कलर का ग्रैब रेल हैंडल दिया गया है, जो कि फ्रंट कोपैसेंजर के लिए बेहद उपयोगी है। वहीं सेंटर में वुड फीनिश भी दिया गया है, जो कि केबिन को थोड़ा प्रीमियम फील देता है। फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को जोड़ने के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। इसके शामिल होने से इसकी कीमतों में तकरीबन 16,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है, जो कि अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार भिन्न है।

यह भी पढें: आ गई 8 सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 1000Km

Mahindra Bolero तकरीबन दो दशकों से शानदार प्रदर्शन कर रही है, और इंडियन मार्केट में ये वाहन स्कॉर्पियो जैसी ही लोकप्रिय है। इसकी डिमांड शहरी और ग्रामीण इलाकों दोनों जगहों पर है। हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि देश के ग्रामीण अंचल में बोलेरो के मुकाबले दूसरी कोई वाहन नहीं है। सीटिंग कैपिसिटी, बेहतर स्पेस और उपयोगिता के चलते महिंद्रा बोलेरो लोगों की चहेती बनी हुई है।

Story Loader