4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 लाख से कम ऑनरोड प्राइस में आती हैं ये सस्ती कारें! एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा 31Km का शानदार माइलेज

Cheapest Hatchback Cars: एंट्री लेवल हैचबैक कारों के मामले में Maruti Suzuki सबसे ज्यादा लोकप्रिय ब्रांड है। वहीं दैटसन की कारें भी कम कीमत औेर बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं। यहां पर टॉप 3 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए बेस्ट विकल्प बन सकती हैं।

2 min read
Google source verification
datsun_redi-go_interior-amp.jpg

Cheapest Entry Level Cars

इंडियन मार्केट में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के चलते लोग इन कारों को ज्यादा वरियता देते हैं। यदि आप भी एक किफायती एंट्री लेवल हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए मुफीद साबित होगा। आज हम आपको ऐसे ही टॉप 3 सबसे सस्ती कारों के बारे में बताएंगे जिनकी शुरुआती ऑनरोड कीमत 4 लाख रुपये से भी कम है और माइलेज के मामले में भी ये कारें अव्वल हैं।


Maruti Alto:

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto हमारी इस सूची की पहली कार है। इसकी कीमत 3.25 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये के बीच है। इसके बेस स्टैंडर्ड मॉडल को आप महज 3.66 लाख रुपये की ऑनरोड कीमत में घर ला सकते हैं। कंपनी ने इस कार में 0.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 48 PS की पावर और 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG किट के साथ भी आती है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत: 3.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
माइलेज: पेट्रोल- 22Kmpl, सीएनजी- 31Kmpl


Maruti S-Presso:

मारुति सुजुकी की एक और हैचबैक कार एस-प्रेसो भी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। कम कीमत में क्रॉसओवर एसयूवी का लुक और उंचा बोनट इसे अपने प्राइस सेग्मेंट में बेहतर बनाता है। इस कार की कीमत 3.85 लाख रुपये से लेकर 5.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। कंपनी ने इस कार में 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 68 PS की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार सीएनजी विकल्प के साथ भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कीमत: 3.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
माइलेज: पेट्रोल- 21Kmpl, सीएनजी- 31Kmpl


3. Datsun redi-GO:

जापानी कार निर्माता कंपनी दैटसन की किफायती हैचबैक कार रेडी-गो का भी चुनाव कर सकते हैं। ये किफायती हैचबैक कार अपने ख़ास लुक और स्पेस के चलते काफी मशहूर है। इसकी कीमत 3.83 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने इस कार को दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया है, इसका 0.8 लीटर वेरिएंट इंजन 54 PS की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.0 लीटर इंजन 68PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

कीमत: 3.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
माइलेज: 22Kmpl